Taarak Mehta की बबिता जी शिमर ड्रेस में ढा रही हैं कहर, हर तस्वीर पर टिकेंगी नजरें
Written By : ABP Live | Updated at : 15 Mar 2022 07:11 PM (IST)
मुनमुन दत्ता
1/6
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर किरदार को फैंस बेहद पसंद करते हैं. शो में बबिता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रही हैं, जिनकी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल भी लाइमलाइट में रहती है. अक्सर वह अपने फैंस के लिए दिलकश झलकियां साझा करती हैं. एक बार फिर उनकी मदमस्त अदाएं सुर्खियों में हैं.
2/6
तारक मेहता की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता ने बैक टू बैक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनपर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.
3/6
तस्वीरों में मुनमुन शिमरी बॉडीकोन ऑउटफिट में गजब की ग्लैमरस लग रही हैं. उन्होंने अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना लिया है.
4/6
मुनमुन ने अपने बालों को खुला रखा है, साथ ही ऑउटफिट से मैच करते हुए कानों में खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हैं जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं.
5/6
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. तभी तो अबतक इन्हें लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं.
6/6
बता दें कि शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न किरदार हैं, जो आज घर घर में मशहूर हैं.