हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनLeander Paes के साथ लिंक-अप की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं Kim Sharma, देखें बिंदास ज़िंदगी की तस्वीरें
Leander Paes के साथ लिंक-अप की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं Kim Sharma, देखें बिंदास ज़िंदगी की तस्वीरें
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 16 Jul 2021 11:27 PM (IST)
किम शर्मा
1/7
बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा (Kim Sharma) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह गोवा में लिएंडर पेस के साथ वेकेशन मनाती हुई स्पॉट हुई हैं जिसके बाद दोनों के लिंक अप की खबरें जोर पकड़ रही हैं.
2/7
किम और लिएंडर दोनों ने ही इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन दोनों की वेकेशन पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है जिसकी वजह से अफेयर की अफवाहों का बाज़ार और ज्यादा गर्म हो गया है.
3/7
वैसे आपको बता दें कि किम को बीच वेकेशन बहुत पसंद है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर बीच हॉलिडे मनाते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इन तस्वीरों में किम की बिंदास लाइफ की झलक बखूबी देखने को मिलती है.
4/7
आपको बता दें कि किम ने बॉलीवुड में फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने तुमसे अच्छा कौन है, फ़िदा, टॉम-डिक एंड हैरी, ज़िंदगी रॉक्स, मनी है तो हनी है और कई फिल्मों में काम किया लेकिन फ़िल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा.
5/7
किम का नाम कभी युवराज सिंह से भी खूब जुड़ा लेकिन फ्लॉप फ़िल्मी करियर के बीच केन्या के बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की और वहीं सेटल हो गईं. कुछ समय बाद दोनों का अलगाव हो गया और किम तलाक लेकर वापस इंडिया आ गईं.
6/7
मुंबई आने के बाद किम का नाम एक्टर हर्षवर्धन राणे से जुड़ा. दोनों कुछ साल रिलेशनशिप में भी रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया.
7/7
वैसे, किम के सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र डालें तो साफ दिखाई देता है कि वह ट्रेवलिंग की बहुत शौक़ीन हैं.