एक्सप्लोरर

फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़के फुटपाथ पर पैदल जा रहे हैं. इसी दौरान कुछ बाइक सवार भी उसी फुटपाथ पर अपनी बाइक लेकर उनके पीछे चलते नजर आते हैं.

राजस्थान के जयपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लड़के फुटपाथ पर चलते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान पीछे से बाइक सवार लगातार हॉर्न बजाते रहते हैं, लेकिन तीनों लड़के अपनी जगह से हटने के बजाय आराम से चलते रहते हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो जयपुर के टोंक फाटक पुलिया के पास का है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तीनों लड़कों की तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए होता है, ऐसे में बाइक सवारों को वहां से निकलने के बजाय सड़क का इस्तेमाल करना चाहिए.

हॉर्न बजाते रहे बाइक सवार, फिर भी नहीं हटे लड़के

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़के फुटपाथ पर पैदल जा रहे हैं. इसी दौरान कुछ बाइक सवार भी उसी फुटपाथ पर अपनी बाइक लेकर उनके पीछे चलते नजर आते हैं. बाइक सवार आगे निकलने के लिए बार-बार हॉर्न बजाते हैं, लेकिन लड़के रास्ता छोड़ने के बजाय अपनी चाल से चलते रहते हैं.

इस दौरान तीनों लड़के बाइक सवारों से बहस भी नहीं करते और न ही उनके साथ किसी तरह का झगड़ा करते हैं. वे बस फुटपाथ पर चलते रहते हैं. इसी बीच एक कार में बैठे शख्स को वीडियो बनाते हुए सुना जा सकता है, जो लड़कों की तारीफ करता है.

कार में बैठे शख्स ने कही ये बात

वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स तीनों लड़कों को देखकर कहता है, "बढ़िया, बढ़िया, बढ़िया, ये फुटपाथ आप लोगों के ही लिए है." उसकी यह बात सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है.

दरअसल, फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए जाते हैं, ताकि उन्हें सड़क पर चलने वाले वाहनों से अलग सुरक्षित रास्ता मिल सके. लेकिन कई बार ट्रैफिक से बचने या जल्दी निकलने के चक्कर में बाइक सवार फुटपाथ पर ही वाहन चलाने लगते हैं. ऐसे में पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

सोशल मीडिया पर तीनों लड़कों की हो रही तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तीनों लड़कों के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि उन्होंने बिना किसी विवाद के अपनी बात रख दी. एक यूजर ने लिखा, "Setting a right example." वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "Excellent ekdum sahi."

इसके अलावा कुछ यूजर्स ने "Real warriors" और "Bhaichara on top" जैसे कमेंट भी किए. लोगों को यह बात पसंद आ रही है कि तीनों लड़कों ने बाइक सवारों से भिड़ने के बजाय अपना रास्ता नहीं छोड़ा.

फिलहाल, इस वीडियो ने एक बार फिर सड़क पर ट्रैफिक नियमों के पालन और पैदल चलने वालों के अधिकारों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. वीडियो देखने वाले कई लोगों का मानना है कि फुटपाथ पर पैदल चलने वालों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और वाहन चालकों को इसका सम्मान करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget