हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनBirthday Special: जेनिफर विंगेट अपनी खूबसूरती से धड़काती हैं फैंस का दिल, जानिए उनके करियर से जुड़ी ये खास बातें
Birthday Special: जेनिफर विंगेट अपनी खूबसूरती से धड़काती हैं फैंस का दिल, जानिए उनके करियर से जुड़ी ये खास बातें
Written By : एबीपी न्यूज | Updated at : 30 May 2021 08:27 AM (IST)
Entertainment_(26)
1/7
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली जेनिफर विंगेट का आज जन्मदिन है. वह 36 साल की हो गई हैं. वह अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के चलते फैंस के दिलों पर भी राज करती हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके करियर और उनसे जुड़ी जानकारी बता रहे हैं.
2/7
जेनिफर विंगेट ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'राजा को रानी से प्यार हो गया' से शुरुआत की. इस वक्त वह 12 साल की थीं.
3/7
इसके दो साल बाद यानी जब वह 14 साल की थीं, तब वह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर 'कुछ ना कहो' में काम किया.
4/7
जब वह बड़ी हो गईं, तो उन्होंने सीरियल 'दिल मिल गए' से टीवी की दुनिया में कदम रखा. इसमें वह उनके पूर्व पति करण सिंह ग्रोवर के अपॉजिट थीं.
5/7
जेनिफर विंगेट के पापा मराठी ईसाई हैं और उनकी मां पंजाबी है. इसलिए जेनिफर हिंदी, मराठी और पंजाबी को काफी अच्छे से जानती हैं और बोलती हैं.
6/7
जेनिफर विंगेट को साल 2012 में एशिया की सबसे सेक्सी महिला के तौर पर चुना गया.
7/7
जेनिफर विंगेट ने विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से 2012 में शादी और इसके दो साल बाद 2014 में दोनों अलग हो गए.