हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनसुर्ख लाल शरारे में Hina Khan ने ईद पर शेयर कीं ऐसी तस्वीरें, फैन्स देखते रह गए खूबसूरती
सुर्ख लाल शरारे में Hina Khan ने ईद पर शेयर कीं ऐसी तस्वीरें, फैन्स देखते रह गए खूबसूरती
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 21 Jul 2021 07:18 PM (IST)
हिना खान
1/7
टेलीविजन और बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर सामने आईं और अपने फैन्स को ईद मुबारक कहा. हिना ने इस मौके पर अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैन्स को ईदी दी. इस दौरान हिना का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला.
2/7
हिना ने ईद के मौके पर इन्स्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें वह एम्ब्रोईडरी वाला रेड आउटफिट पहनी नजर आ रही हैं.लाल शरारे में हिना की बेपनाह खूबसूरती फैन्स के होश उड़ाने के लिए काफी है.
3/7
इस आउटफिट के साथ हिना ने अपने बाल खुले रखे हैं और होठों पर लाल लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को चार चांद लगा दिए हैं.आंखों में काजल, सिंपल मेकअप और ईयररिंग्स के साथ हिना की खूबसूरती खूब निखरकर सामने आई है.
4/7
आपको बता दें कि हिना ने टेलीविजन सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी. इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी थी. सालों तक इस सीरियल में काम करने के बाद हिना ने बाद में शो को अलविदा कह दिया था.
5/7
इसके बाद हिना रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी सीज़न 8, बिग बॉस 11 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आईं. इसके अलावा उन्होंने कसौटी ज़िंदगी के 2 में कमोलिका का किरदार भी निभाया था लेकिन जल्द ही इस शो को भी उन्होंने छोड़ दिया था.
6/7
हिना ने ना सिर्फ टेलीविजन बल्कि फिल्मों की दुनिया का भी रुख कर लिया है. उनकी फिल्म लाइन्स का पोस्टर 72 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल, 2019 में रिलीज हुआ था. वह विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड में भी नज़र आ चुकी हैं.
7/7
पर्सनल लाइफ की बात करें तो 20 अप्रैल 2021 को हिना पर तब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था जब उनके पिता का अचानक निधन हो गया था. हिना तब एक शूटिंग के सिलसिले में कश्मीर में थीं और जैसे ही उन्हें पता चला था वह पहली फ्लाइट पकड़कर मुंबई आ गई थीं.