एक्सप्लोरर
‘वो मेरे साथ कभी रोमांटिक नहीं थे’…जब अमिताभ संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोली थीं जया बच्चन
Jaya-Amitabh Story: जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी को 51 साल पूरे हो गए हैं. दोनों के बीच बेशुमार प्यार भी है. लेकिन सालों पहले एक्ट्रेस ने अपने इस रिश्ते पर हैरान कर देने वाला खुलासा किया था.
Jaya Bachchan On Amitabh Bachchan Love Story: अमिताभ बच्चन की फैमिली इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं. कभी अभिषेक-ऐश्वर्या का तलाक तो कभी जया के बयान को लेकर ये परिवार सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसी बीच जया बच्चन का एक सालों पुराना इंटरव्यू भी खासा वायरल हो रहा है. जिसमें जया अपने पति अमिताभ बच्चन संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती हुई नजर आई. इस दौरान उन्होंने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था.

Hirdesh Kumar Singh
Opinion




























