एक्सप्लोरर

पढ़ाई के मामले में फिसड्डी हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, एक ने खुद को बताया था अनपढ़, लिस्ट के नाम चौंका देंगे

Bollywood's Actresses Education: ये एक्ट्रेसेस इंटरव्यू के दौरान इतनी फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलती हैं कि सुनने वाले उनकी पढ़ाई-लिखाई पर शक ही नहीं कर सकते. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है.

ग्लैमर की दुनिया में छा जाने वाली इन हसीनाओं की पढ़ाई का ग्राफ काफी नीचे रहा है. कोई तो ग्रेजुएशन तक नहीं पहुंच पाई, तो किसी ने 12वीं की परीक्षा पास नहीं की. वहीं, कुछ ऐसी भी हैं जो सिर्फ 5वीं क्लास तक ही पढ़ पाईं. बावजूद इसके, अपने टैलेंट और मेहनत से इन्होंने साबित कर दिया कि पढ़ाई भले अधूरी रह गई हो, लेकिन कामयाबी पाना पूरी तरह संभव है.

1/7
आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की उन हसीनाओं के बारे मे बताएंगे, जिनकी अंग्रेजी सुनकर लोग दंग रह जाते हैं. लेकिन असल जिंदगी में इनकी पढ़ाई का सच जानकर आप चौंक जाएंगे. बॉलीवुड में अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर राज करने वाली इन एक्ट्रेसेस ने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की.

2/7
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद 12वीं तक की शिक्षा हासिल की. इसके बाद सोनम ने ग्रेजुएशन में एडमिशन तो लिया, लेकिन पढ़ाई में उनका मन ज्यादा नहीं लगा और बीच में ही कोर्स छोड़ दिया. हालांकि, पढ़ाई अधूरी रहने के बावजूद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपनी स्टाइल, एक्टिंग और फैशन सेंस के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई. आज सोनम को बॉलीवुड की फैशन आइकन के तौर पर जाना जाता है.

3/7
दीपिका पादुकोण आज उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका नाम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लिया जाता है. अपनी खूबसूरती, डांस और शानदार एक्टिंग से उन्होंने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है. हालांकि, पढ़ाई के मामले में दीपिका पीछे रह गईं. उन्होंने स्कूलिंग पूरी करने के बाद ग्रेजुएशन शुरू तो किया था, लेकिन मॉडलिंग और फिल्मों में करियर बनाने की वजह से पढ़ाई बीच में ही अधूरी रह गई. दिलचस्प बात यह है कि एक टॉक शो के दौरान दीपिका ने खुद यह इच्छा जताई थी कि अगर कभी मौका मिला तो वह अपना ग्रेजुएशन पूरा करना चाहेंगी.

4/7
आलिया भट्ट ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था. करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं. हालांकि, करियर पर जल्दी फोकस करने की वजह से आलिया अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई तो कर ली, लेकिन इसके बाद पढ़ाई को छोड़कर पूरी तरह फिल्मों में जुट गईं. आज आलिया न सिर्फ टैलेंटेड एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाती हैं बल्कि उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है.

5/7
कपूर खानदान की लाडली और 90 के दशक की सबसे चहेती हीरोइनों में से एक करिश्मा कपूर ने कम उम्र में ही फिल्मों की दुनिया में कदम रख लिया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा की पढ़ाई 5वीं क्लास तक ही रह गई. दरअसल, वह शुरू से ही अपने करियर को लेकर बेहद गंभीर थीं और एक्टिंग में अपना भविष्य देखती थीं. यही वजह रही कि उन्होंने आगे की पढ़ाई छोड़कर पूरी तरह से फिल्मों पर फोकस कर लिया. नतीजा यह हुआ कि करिश्मा ने बहुत जल्दी ही बड़े पर्दे पर अपनी जगह बना ली और 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. उनकी मेहनत और टैलेंट ने यह साबित कर दिया कि पढ़ाई भले अधूरी रह गई हो, लेकिन लगन से सफलता हासिल की जा सकती है.

6/7
राखी सावंत ने स्कूलिंग के दौरान ठीक-ठाक पढ़ाई की थी, लेकिन आगे की पढ़ाई उन्होंने जारी नहीं रखी. दिलचस्प बात यह है कि जब उन्होंने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, तब अपने डाक्युमेंट्स में एजुकेशनन क्वालिफिकेशन के कॉलम में खुद को ‘अनपढ़’ लिखा था. राखी हमेशा से अपनी विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं. पढ़ाई भले ही अधूरी रह गई हो, लेकिन राखी ने अपने अलग अंदाज़ और एंटरटेनमेंट स्किल्स से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई.

7/7
कंगना रनौत का सफर आसान नहीं रहा. छोटे शहर से आने वाली कंगना ने शुरुआती दिनों में कई तरह की मुश्किलों का सामना किया. एक्टिंग में करियर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. बताया जाता है कि कंगना 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाईं. लेकिन सपनों को सच करने की चाहत इतनी गहरी थी कि वो घर छोड़कर दिल्ली आ गईं, जहां उन्होंने मॉडलिंग और थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की. धीरे-धीरे कंगना ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और आज वह उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया.

बॉलीवुड फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्थडे पर चिरंजीवी ने दिया फैंस को तोहफा, 'काका' की रिलीज डेट अनाउंस

'द डर्टी पिक्चर' से 'मर्डर 2' तक, 'आवारापन 2' से पहले इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
'राज 3' से 'मर्डर 2' तक, इमरान हाशमी की इन 5 फिल्मों ने लूटा था बॉक्स ऑफिस
काजल राघवानी ने निरहुआ-आम्रपाली पर लगाया सीन छीनने का आरोप, तो प्रोड्यूसर ने दी सफाई

अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा

तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब

1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी

Embed widget