एक्सप्लोरर

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

टाटा टियागो सीएनजी को हैचबैक के तौर पर तैयार किया गया है. इसका आकार ऐसा है कि इसे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी गलियों में चलाना ज्यादा आसान रहता है. आइए EMI प्लान जानते हैं.

अगर आपको कम बजट में एक ऐसी कार की तलाश है, जिसे शहर में चलाया जा सके. साथ ही फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी अच्छी हो तो Tata Tiago एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. यह कार लंबे समय से ऑटो बाजार में मौजूद है और अपनी किफायती कीमत, कॉम्पैक्ट साइज और अच्छे फीचर्स के लिए जानी जाती है.

आपके लिए खास बात यह है कि इस कार को खरीदने के लिए जरूरी नहीं है कि फुल पेमेंट दी जाए. इसे पूरी कीमत एक साथ चुकाने की बजाय लोन और EMI के जरिए भी खरीदा जा सकता है. ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि अगर ग्राहक 20 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करता है तो हर महीने EMI का क्या हिसाब रहने वाला है?

कितनी ऑन-रोड कीमत पर मिलेगी Tiago CNG?

  • Tata Tiago CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.79 लाख रुपये बताई गई है. कार की ऑन-रोड कीमत शहर, RTO, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज के हिसाब से बढ़ जाती है. इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत करीब 6.50 लाख रुपये  है. 
  • अगर आप इस सीएनजी कार को खरीदने के लिए सिर्फ 20 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो 9.8 फीसदी ब्याज दर से आपको 4 सालों के लिए हर महीने 16,168 रुपये की EMI देनी होगी. इसके अलावा 5 सालों में आपको 13,353 तो 6 सालों के लिए EMI की राशि 11,790 देनी होगी.
  • अगर आप टाइम और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं तो आप यह गाड़ी 7 सालों के लिए भी कार लोन पर खरीद सकते हैं. इस स्थिति में आपको 9.8 फीसदी ब्याज दर से हर महीने 10,557 रुपये मंथली EMI के तौर पर देने होंगे.

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

  • आपके लिए जानना जरूरी है कि EMI का यह आंकड़ा एक उदाहरण के तौर पर दिया गया है. गाड़ी की रियल EMI बैंक की ब्याज दर, लोन टाइम, प्रोसेसिंग फीस, ग्राहक के क्रेडिट प्रोफाइल और कार की ऑन-रोड कीमत के आधार पर अलग हो सकती है. इसलिए कार खरीदने से पहले बैंक और डीलर से फाइनल लोन अमाउंट और EMI की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. 
  • ऐसे में अगर आपका बजट सीमित है और आप एक कॉम्पैक्ट फैमिली कार को EMI पर खरीदना चाहते हैं तो Tata Tiago पर यह फाइनेंस प्लान आपके लिए एक शुरुआती उदाहरण हो सकता है. 

गाड़ी के फीचर्स और केबिन 

  • Tata Tiago को कंपनी ने कॉम्पैक्ट हैचबैक के तौर पर तैयार किया है. इसका आकार ऐसा है कि इसे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी गलियों में चलाना ज्यादा आसान रहता है. कार के डिजाइन में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलैंप, स्पोर्टी बंपर और आकर्षक टेललैंप जैसे एलिमेंट मिलते हैं. इससे कार को नॉर्मल बजट हैचबैक की तुलना में थोड़ा प्रीमियम लुक मिलता है.
  • केबिन की बात करें तो इसमें मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं. कार में पांच लोगों के बैठने की क्षमता है, इसलिए यह छोटे परिवार के लिए रोजाना इस्तेमाल और लंबी यात्राओं के लिए भी जरूरी हो सकती है.

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

  • Tata Tiago में सेफ्टी पर भी ध्यान दिया गया है. गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. हालांकि, किसी भी कार के सेफ्टी फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकते हैं, इसलिए खरीदने से पहले चुने गए वेरिएंट की फीचर लिस्ट जांचना बेहतर रहेगा.
  • Tata Tiago में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. इसके अलावा कंपनी CNG वेरिएंट भी मौजूद कराती है. पेट्रोल मॉडल का दावा किया गया माइलेज करीब 19-20 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG मॉडल का करीब 26-28 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक बताया गया है. रियल माइलेज ड्राइविंग कंडीशन, ट्रैफिक, सड़क और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करेगा. 

यह भी पढ़ें:-

क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन? 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
Advertisement

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget