अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में एंट्री हो गई है और ये अब भी कमाई कर रही है. यहां जान सकते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 43 दिनों में कितना मुनाफा कमा लिया है.

सिनेमाघरों में इन दिनों कई लेटेस्ट फिल्में मौजूद हैं, इनमें आवारापन 2, बंटवारा 1947 से लेकर साउथ की इरुमुडी और विश्वनाथ एंड सन्स शामिल हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर टफ कंप्टीशन के बावजूद अजय देवगन की 'धमाल 4' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है, भले ही ये चंद लाख ही कमा रही है. इन सबके बीच अजय देवगन की एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में छह हफ्ते भी पूरे कर लिए हैं. चलिए यहां जान लेते हैं इसने रिलीज के 42 दिनों में कितना प्रॉफिट कमा लिया है?
'धमाल 4' ने 43वें दिन कितना किया कलेक्शन
- 'धमाल 4' ने 43वें दिन यानी 7वें फ्राइडे सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अपनी कमाई में 1 लाख रुपये और जोड़े.
- इसके साथ ही इसकी भारत में कुल नेट कमाई अब 167.67 करोड़ रुपये हो गई है.
- जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 199.09 करोड़ रुपये रही है.
- बता दें कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 229.94 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
गौरतलब है कि 'धमाल 4' को अब इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से कड़ी टक्कर मिली है, जबकि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' और 'बंटवारा 1947' ने भी काफी स्क्रीन्स पर कब्जा किया हुआ हैं. इन सबके बीच साउथ की फिल्में भी चल रही हैं. फिर भी ये कमाई कर रही है.
ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर
'धमाल 4' ने कितना कमा लिया है मुनाफा?
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया गया है. सातवें हफ्ते में एंट्री कर चुकी इस फिल्म से मेकर्स ने 16.67 करोड़ रुपये की कमाई की है. भारत में 'धमाल 4' को 'प्लस' का दर्जा मिला है और इसका मुनाफ़ा प्रतिशत 11.11% रहा है. यह 'धमाल' फ़्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है.
View this post on Instagram
'धमाल 4' ओटीटी पर कब और कहां आएगी?
'धमाल 4' ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसके 4 सितंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद है. हालांकि मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कुछ भी अनाउंस नहीं कियाहै. बता दें कि ये फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
'धमाल 4' के बारे में
बता दें कि 'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट है.
ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को 'आवारापन 2' से 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की नई फिल्म, जानें- कलेक्शन






















