एक्सप्लोरर

मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

हाल ही में एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताया था. इस पर असहमति जताते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने जानिए क्या कुछ कहा.

टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में कौन बड़ा बल्लेबाज है? यह बहस क्रिकेट जगत में लंबे समय से चली आ रही है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताया था. डिविलियर्स का मानना था कि सचिन ने भारतीय क्रिकेट को रास्ता दिखाया, लेकिन विराट कोहली का प्रभाव उससे भी ज्यादा रहा. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने डिविलियर्स की इस राय को पूरी तरह खारिज कर दिया है. अपने YouTube चैनल पर कैफ ने साफ कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सचिन और कोहली की तुलना ही नहीं हो सकती. उनके मुताबिक सचिन विराट से मीलों आगे हैं.

मोहम्मद कैफ ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने जिस दौर में क्रिकेट खेला, उस समय दुनिया के कई महान और खतरनाक गेंदबाज अपने चरम पर थे. कैफ ने सवाल उठाते हुए कहा कि आज कितने ऐसे गेंदबाज हैं जो लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं? सचिन के दौर में शोएब अख्तर और ब्रेट ली जैसे तेज गेंदबाज अपनी पीक पर थे. कैफ ने कहा कि सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं, सचिन तेंदुलकर ने दुनिया के बड़े से बड़े स्पिनर और तेज गेंदबाज का सामना किया. शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, जेम्स एंडरसन, कर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोस और एलन डोनाल्ड जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया.

कैफ के मुताबिक सचिन की महानता सिर्फ उनके आंकड़ों में नहीं है, बल्कि इस बात में भी है कि उन्होंने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि अगर विराट कोहली से भी पूछा जाए कि उन्होंने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया और उन्हें किससे प्रेरणा मिली, तो विराट भी सचिन तेंदुलकर का नाम ही लेंगे. कैफ ने कहा कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट की बात करें तो कुछ मामलों में विराट और सचिन के बीच बहस की जा सकती है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके बीच तुलना का कोई सवाल ही नहीं उठता. कैफ के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर विराट कोहली से बहुत आगे हैं.

'पडिक्कल को ही मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द मैच'

मोहम्मद कैफ ने भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट को लेकर भी अपनी राय रखी. कुछ लोगों का मानना था कि दस विकेट लेने वाले मानव सुथर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाना चाहिए था, लेकिन कैफ इससे सहमत नहीं हैं. कैफ का कहना है कि देवदत्त पडिक्कल इस पुरस्कार के सही हकदार थे. उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक लगाया और दूसरी पारी में उस समय महत्वपूर्ण बल्लेबाजी की, जब पिच पर गेंद काफी ज्यादा टर्न हो रही थी.

कैफ के मुताबिक ऐसी परिस्थितियों में दूसरी पारी की पडिक्कल की पारी की अहमियत काफी ज्यादा थी और इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच मिलना बिल्कुल सही फैसला था.

मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि कुलदीप को अपेक्षा के मुताबिक ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराई गई. इससे ऐसा लग सकता है कि कप्तान शुभमन गिल को अभी कुलदीप यादव पर उतना भरोसा नहीं है. हालांकि कैफ का मानना है कि कुलदीप यादव ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी तरह की पिच पर टर्न हासिल कर सकते हैं और विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.

कैफ ने यह भी संभावना जताई कि कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट में टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव को आराम दे सकता है और उनकी जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

'टेस्ट क्रिकेट में रिषभ पंत से बड़ा इंपैक्ट प्लेयर नहीं'

रिषभ पंत को लेकर भी मोहम्मद कैफ ने बड़ी बात कही. कैफ के मुताबिक टेस्ट क्रिकेट में रिषभ पंत से बड़ा इंपैक्ट प्लेयर शायद ही कोई है. उन्होंने कहा कि पंत जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और जिस आक्रामक सोच के साथ क्रीज पर आते हैं, उससे गेंदबाजों पर तुरंत दबाव बन जाता है. पंत का आक्रामक खेल मैच का रुख बदलने की क्षमता रखता है. हालांकि कैफ का मानना है कि सिर्फ इस टेस्ट मैच की शानदार पारी के आधार पर रिषभ पंत की वनडे टीम में वापसी तय नहीं मानी जा सकती. वनडे क्रिकेट में केएल राहुल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी वजह से पंत को वनडे टीम में जगह मिलने की संभावना फिलहाल बहुत ज्यादा नहीं है.

मोहम्मद कैफ ने अपने YouTube चैनल पर इन सभी मुद्दों पर विस्तार से बात करते हुए एक बार फिर सचिन तेंदुलकर बनाम विराट कोहली की बहस को हवा दे दी है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट को लेकर कैफ का फैसला बिल्कुल साफ है. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना नहीं हो सकती, क्योंकि सचिन अपने दौर के महानतम गेंदबाज़ों का सामना करते हुए विराट से मीलों आगे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर

रवीश बिष्ट जाने-माने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों और 11 आईसीसी टूर्नामेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कवरेज की है. इससे पहले रवीश बिष्ट ESPN, News Nation और DD Sports जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. वर्तमान में वह एबीपी के साथ स्पोर्ट्स पत्रकार के रूप में जुड़े हुए हैं. मेल आईडी- Ravishbisht1@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget