कभी सुसाइड करने का मन बना चुकी थीं Urfi Javed, घर से भागकर आई थीं मुंबई!
ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाली उर्फी जावेद की लाइफ भी काफी उतार-चढाव भरी रही है.
Written By : ABP Live | Updated at : 07 Sep 2022 10:06 AM (IST)
उर्फी जावेद
1/7
Urfi Javed facts: उर्फी जावेद (Urfi Javed)अपने अतरंगी पहनावे के चलते आये दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं. इसके अलावा वह अपने बेबाक बयानों के चलते भी चर्चा में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. यही वजह है कि बेहद कम समय में उर्फी ने पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है.
2/7
उर्फी के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में उर्फी ने अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया था. उन्होंने ये भी कहकर सबको चौंका दिया था कि एक समय ऐसा था जब वह सुसाइड करने वाली थीं.
3/7
उर्फी ने इंटरव्यू में कहा था, मुझे ऐसा लगता था जैसे मेरी जिंदगी बर्बाद हो चुकी थी, मेरे रिश्ते टूट रहे थे और मेरी जेब भी खाली थी. कभी कभी मुझे ऐसा लगता था जैसे मैं एक हारी हुई इंसान हूं और मुझे ज़िन्दा नहीं रहना चाहिए.
4/7
उर्फी ने कहा था, मैं इतनी बार फेल हो चुकी हूँ कि मुझे अब गिनती भी याद नहीं है. इस वजह से मुझे लगता था कि इन सभी मुश्किलों से निकलने का एक ही रास्ता है कि मैं सुसाइड कर लूं.
5/7
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्फी घर भागकर मुंबई आई थीं. वो एक साधारण परिवार में जन्मी हैं जहां महिलाएं बुर्का पहनती हैं. उर्फी लखनऊ से हैं और यहीं उनकी स्कूलिंग भी हुई है.
6/7
उर्फी पिछले साल तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था. उर्फी इस शो से शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थीं लेकिन इसके बाद वह अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में रहने लगीं.
7/7
उर्फी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो टीवी एक्टर पारस कल्नावत के साथ उनका काफी नाम जुड़ता था लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और उर्फी के मुताबिक वो सिंगल हैं.