गर्मी में ‘आम’ के रंग में बेहद ‘ख़ास’ दिखीं Nora Fatehi, लेकिन Mask कहाँ है?
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 14 Apr 2021 08:56 PM (IST)
नोरा फतेही (फाइल फोटो)
1/6
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा से ही अपने डांस के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं. ऐसे में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन इन तस्वीरों में जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थी, उनका मास्क ना पहनना.
2/6
ये तो हम सभी जानते हैं कि इन दिनों पूरा देश कोरोनावायरस (Covid-19) की मार झेल रहा है और मुंबई में तो सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.
3/6
अब ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो भला आम जनता को कैसे समझाया जाएगा. इतना ही नहीं नोरा के आस-पास के लोग भी मास्क के बिना ही दिखाई दे रहे हैं.
4/6
खैर! बात करें नोरा फतेही की खूबसूरत ड्रेस की तो उन्होंने आम के रंग की एक खूबसूरत ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है जिसमें हमेशा की ही तरह नोरा बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं.
5/6
नोरा ने इस ड्रेस की मैचिंग के ईयररिंग्स पहने हैं जो उनके लुक को पूरा कर रहे हैं. इस लुक के साथ नोरा फतेही ने लाइट मेकअप और बालों को पीछे की तरफ बांध कर रखा है.
6/6
वैसे फैंस को नोरा फतेही से ये उम्मीद नहीं थी. कोरोनावायरस बुरी तरह, खास कर मुंबई में फैल चुका है, ऐसे में हर किसी को नियमों का पालन करने की जरूरत है फिर चाहे वो कोई भी क्यूं ना हो.