एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र की वो सीट, जिसने दोनों गठबंधनों की हालत कर दी खराब, दिग्गज भी हुए फेल

Maharashtra Vidhar Sabha Election: महाराष्ट्र के मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर चुनावी घमासान तेज है जहां अजित पवार ने नवाब मलिक को मैदान में उतारा है.

महाराष्ट्र चुनाव: मानखुर्द सीट पर सियासी जंग तेज!

1/8
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का माहौल गर्माता जा रहा है. एक के बाद एक चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट इस बार राजनीति की हॉट सीट बन चुकी है. इस सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर गठबंधनों में दरारें देखने को मिल रही हैं.

2/8
मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है. एक तरफ जहां अजित पवार ने नवाब मलिक को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया, वहीं दूसरी ओर महायुती में भी कई तरह की खींचतान देखने को मिल रही हैं. इस सीट पर चुनावी सीन इतना गहरा हो गया है कि राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं.

3/8
अजित पवार ने अपने गठबंधन में नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है. ये कदम उनके सहयोगियों बीजेपी और शिवसेना के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि दोनों ही पार्टियां इस फैसले का विरोध कर रही हैं. उनके इस फैसले से महायुती में भी विवाद और असहमति पैदा हो गई है जो गठबंधन के अंदर की खींचतान को उजागर करता है.

4/8
महायुती में दिख रही असहमति को देखते हुए शिवसेना शिंदे के गुट ने इस सीट पर सुरेश पाटिल को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है. यह कदम महायुती के भीतर बढ़ती असहमति को और भी बढ़ा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि महायुती की ये अंतर्विरोधी स्थिति चुनावी रणनीति को प्रभावित कर सकती है और सीट की राजनीति को और भी पेचीदा बना सकती है.

5/8
महायुति के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के इस कदम को सही नहीं ठहराया और इसे गठबंधन के हितों के खिलाफ बताया. फडणवीस का ये बयान महायुती के अंदर चल रही गहमी को और बढ़ा दिया है. इस विवाद का असर आगामी चुनाव परिणामों पर भी पड़ सकता है.

6/8
नवाब मलिक ने इस बात का स्पष्ट बयान दिया कि वे पूरी तरह से अजित पवार के साथ खड़े हैं. मलिक का कहना था कि वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के आधिकारिक उम्मीदवार हैं और अजित पवार ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने महायुती के नेताओं को चुनौती दी और कहा कि वे उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, और वे चुनाव जीतेंगे.

7/8
नवाब मलिक ने बताया कि वे पहले भी तीन बार विधायक रह चुके हैं और अब मानखुर्द शिवाजी नगर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. मलिक ने यह भी बताया कि पहले वे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन उनके क्षेत्रवासियों ने उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ने की मांग की. मलिक का कहना है कि मानखुर्द में ड्रग्स का साम्राज्य बढ़ चुका है और उन्हें इसे खत्म करना है.

8/8
महाविकास अघाड़ी में भी इस सीट को लेकर बड़ा खेल हो रहा है. समाजवादी पार्टी ने अबू आजमी को इस सीट से उम्मीदवार के रूप में  उतारा है. अबू आजमी की यह सीट पहले से ही उनका गढ़ मानी जाती है क्योंकि वे यहां से लगातार चुनावी मैदान में रहे हैं. इसके अलावा उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता राजेंद्र वाघमारे ने निर्दलीय पर्चा भरा है. इन दोनों उम्मीदवारों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि अबू आजमी को लेकर क्षेत्र में लोगों का गहरा समर्थन है.

चुनाव 2026 फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?

निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील

बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह

Embed widget