एक्सप्लोरर

Amarinder Singh के पास नहीं है कोई गाड़ी, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व सीएम?

अमरिंदर सिंह

1/6
Amarinder Singh Assets: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने सोमवार को विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पास 68.73 करोड़ रुपये की उनकी कुल संपत्ति है. इनमें मोहाली के सिसवान में एक फार्महाउस, पटियाला में पैतृक मोती बाग पैलेस, हीरे और सोने के आभूषण शामिल हैं.

2/6
पटियाला शहरी सीट से पर्चा दाखिल करने के दौरान अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन कर राज्य में चुनाव लड़ रही है.

3/6
हलफनामे के अनुसार, अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के पास 10.42 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां है. उनके पास 58.31 करोड़ की अचल संपत्तियां है. अमरिंदर सिंह (79) के नाम पर कोई वाहन नहीं है. उनके पास 51.68 लाख रुपये के हीरे सहित सोने के आभूषण हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 37.75 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं.

4/6
अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने हरिद्वार, शिमला और मोहाली में कृषि और गैर कृषि भूमि दिखाई है. उन्होंने 9.26 करोड़ रुपये की कुल देनदारी भी घोषित की. उन्होंने वर्ष 2020-21 के लिए अपनी कुल आय 39.99 लाख रुपये घोषित की.

5/6
अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) 2002 से कांग्रेस के टिकट पर पटियाला से जीत रहे थे, हालांकि, पिछले साल कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है. अमरिंदर सिंह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें सितंबर में पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तनातनी के बीच पद से हटा दिया था. इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था. पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी.

6/6
अमरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतसर पूर्व सीट से नवजोत सिंह सिद्धू की
अमरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतसर पूर्व सीट से नवजोत सिंह सिद्धू की "बहुत बुरी’’ हार होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख ने अतीत में इस सीट से केवल बीजेपी के समर्थन से जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि अमृतसर पूर्व में 38 फीसदी मतदाता हिंदू और 32 फीसदी अनुसूचित जाति के हैं, इसलिए सिद्धू की हार निश्चित है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पीएलसी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन के तहत निर्वाचन क्षेत्र से एक मजबूत उम्मीदवार खड़ा किया है.

चुनाव 2026 फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'

'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर

कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप

NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget