एक्सप्लोरर

Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनावों में अबतक किन-किन बड़े नेताओं ने बदला पाला, जानिए

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

1/9
उत्तराखंड में पूर्व बीजेपी नेता हरक सिंह रावत 21 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हो गए. माना जा रहा है कि पार्टी की तरफ से  ये कार्रवाई कांग्रेस के संपर्क में रहने के चलते की गई थी. हरक सिंह रावत को पिछले हफ्ते बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया था. बता दें कि 2016 में जिस तरह हरीश रावत की सरकार गिरी उसका सबसे बड़ा सूत्रधार हरक सिंह को ही माना जाता है.

2/9
स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने पिछले दिनों BJP का दामन छोड़ दिया और साइकिल पर सवार हो गए हैं. यूपी में चुनाव की तारीख नजदीक आने साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हाल ही में BJP का साथ छोड़ने वाले पूर्व मंत्री और विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.

3/9
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए तीन मंत्रियों और एक दर्जन विधायकों में से एक नाम डॉ.धर्म सिंह सैनी का भी शामिल है. डॉ.धर्म सिंह सैनी ने 13 जनवरी को BJP इस्‍तीफा देकर 14 जनवरी को SP में शामिल हुए थे. उन्होंने लखनऊ में सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में शपथ ली थी. शपथ ग्रहण के दौरान सैनी ने वादा किया कि वह इस पार्टी में रहकर संविधान बचाने और दलित शोषितों को अत्याचार से बचाने का काम करेंगे.

4/9
सहारनपुर से कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने 10 जनवरी को पार्टी छोड़ सपा में शामिल होने का ऐलान किया था. इमरान मसूद कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. वे 2007 में यूपी की मुजफ्फराबाद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. यहां से निर्दलीय विधायक चुने गए थे. इसके बाद वे 2014 और 2019 में लोकसभा चुना लड़ चुके हैं. हालांकि, दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

5/9
अदिति सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और BJP में शामिल हो गईं. वह कांग्रेस की तरफ से 2017 में पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं थीं और रायबरेली सीट अपने नाम किया था. अदिति सिंह कद्दावर बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं और यूपी विधानसभा की सबसे युवा सदस्यों में एक है.

6/9
प्रमोद गुप्ता ने 21 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी का दामन थामा. प्रमोद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हैं. उनके साथ कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका मौर्य भी बीजेपी में शामिल हुईं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमोद गुप्ता ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि नेताजी को कैद करके रखा है और कहीं भी निकलने नहीं दिया जा रहा.

7/9
अपर्णा यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. अपर्णा और प्रतीक ने 2011 में शादी की और उनकी एक बेटी है. बीते एक सप्ताह के दौरान अपर्णा यादव के सीएम योगी आदित्यनाथ से दो मुलाकातें हुईं. जिसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटलकें लग रही थीं. अब इन अटकलों को विराम लगाते हुए उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. हम आपको मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू के बारे में 10 बातें बता रहे हैं जिससे आप अब तक अनजान हैं.

8/9
पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उनकी लंबे समय बीजेपी संग तनातनी चल रही थी और अब उन्होंने अलग चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है.

9/9
कांग्रेस के कैंपेन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या BJP में शामिल हो चुकी हैं. प्रियंका मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने उनका चेहरा इस्तेमाल किया और जब टिकट देने की बारी आयी तो मुकर गए. उन्होंने कहा कि मुझे BJP की नीतियों पर मुझे भरोसा है और यदि नेतृत्व विश्वास करेगा तो मैं चुनाव मैदान में उतरूँगी.

चुनाव 2026 फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें

'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM

'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'

UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया

Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget