एक्सप्लोरर

KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, मुस्लिम फैकल्टी ने सुनियोजित ढंग से बनाया निशाना

केजीएमयू धर्मांतरण मामले में एसटीएफ़ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक़ केजीएमयू में मुस्लिम डॉक्टर और स्टाफ के जरिए सुनियोजित ढंग से हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा था.

लखनऊ के केजीएमयू धर्मांतरण और लव जिहाद मामले में एसटीएफ़ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक़ KGMU के पैथोलॉजी विभाग समेत कई विंग में मुस्लिम फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ द्वारा सुनियोजित तरीके से हिंदू महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को निशाना बनाया गया. उनका शारीरिक  और मानसिक शोषण कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. 
 
केजीएमयू धर्मांतरण मामले में एसटीएफ की जाँच रिपोर्ट में जो बातें सामने आ रही है वो बेहद चौंकाने वाली हैं. रिपोर्ट के मुताबिक केजीएमयू में 'प्रेमजाल' और ब्लैकमेलिंग का खेल चल रहा था. इसमें KGMU के पैथोलॉजी विभाग समेत कई विंग में मुस्लिम फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की भूमिका भी सामने आई हैं. 

एसटीएफ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

आरोप हैं कि हिंदू महिला डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मियों को पहले प्रेमजाल में फंसाया गया, फिर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण कर धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाया गया. रिपोर्ट में विभागवार दोषियों को चिन्हित किया गया है. इनमें कई नाम सामने आए हैं. गांधी वार्ड में नर्सिंग स्टाफ नफीस और फुरकान पर हिंदू महिला सहकर्मियों का शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगा है. 

सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण का खेल

पैथोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक (मुख्य आरोपी) द्वारा जूनियर महिला डॉक्टर का गंभीर मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण का दबाव डाला गया है. वहीं माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शफात अली खान द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर युवती के साथ छेड़छाड़ और निकाह का दबाव बनाया. आरोप है कि जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो उसकी संविदा समाप्त कर उसे नौकरी से निकाल दिया गया है. 
 
रेडियोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर रिजवान भी धर्मांतरण के इस खेल में शामिल था आरोप है कि रिजवान ने साथी शिक्षार्थी को ब्लैकमेल कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया. रिपोर्ट में ये बात सामने आई है जब महिलाओं द्वारा इसका विरोध किया जाता था तो विभागीय फैकल्टी द्वारा उनका करियर खत्म करने की धमकी दी जाती थी. यही नहीं उन्हें 'मानसिक विक्षिप्त' घोषित करने की साजिश रची जाती थी. 

यह भी पढ़ें: मुलायम पर अमित शाह ने दिया बयान, अब अखिलेश का पलटवार, बोले- हार-जीत भाषणों से तय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी में UCC लागू हुआ तो क्या होगा? तलाक के तरीकों में आएगा बदलाव
यूपी में UCC लागू हुआ तो क्या होगा? तलाक के तरीकों में आएगा बदलाव
मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget