एक्सप्लोरर
CAT के बाद कैसे मिलता है IIM में एडमिशन? जानिए पूरा प्रोसेस
कैट (CAT) परीक्षा के बाद आईआईएम (IIM) में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग, लिखित क्षमता परीक्षा (WAT), व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) और अंतिम मेरिट सूची के चरणों से गुजरना होता है.
कैट परीक्षा को देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए सबसे जरूरी परीक्षा में गिना जाता है. वहीं हर साल लाखों उम्मीदवार कैट में शामिल होते हैं, लेकिन परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करना ही आईआईएम में एडमिशन की गारंटी नहीं होता है. कैट के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है, जिसमें शॉर्ट लिस्टिंग, एकेडमिक प्रदर्शन, वर्क एक्सपीरियंस, रिटन एबिलिटी टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू जैसे चरण शामिल होते हैं. इसके अलावा अलग-अलग आईआईएम तय मानदंडों के आधार फाइनल मेरिट तैयार होती है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement































