हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबिजनेसRailway Revenue: रेलवे की कमाई में शानदार बढ़ोतरी, रेवेन्यू 38 फीसदी चढ़ा, पार्सल सेगमेंट ने की जोरदार कमाई
Railway Revenue: रेलवे की कमाई में शानदार बढ़ोतरी, रेवेन्यू 38 फीसदी चढ़ा, पार्सल सेगमेंट ने की जोरदार कमाई
भारतीय रेलवे की कमाई में लगातार बढ़ोतरी के आंकड़े आ रहे हैं और अगस्त 2022 में भी इसकी कमाई के अच्छे आंकड़े आए हैं. रेलवे के कई सेगमेंट रेवेन्यू के मामले में आगे निकल रहे हैं.
Written By : ABP Live | Updated at : 12 Sep 2022 03:10 PM (IST)
भारतीय रेलवे
1/5
भारतीय रेलवे का कुल राजस्व अगस्त 2022 के आखिर में 38 फीसदी बढ़कर 95,486.58 करोड़ रुपये हो गया. यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में 26,271.29 करोड़ रुपये था.
2/5
रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अगस्त 2022 के आखिर में यात्री यातायात से राजस्व 25,276.54 करोड़ रुपये था, जो सालाना आधार पर 116 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है. एक साल पहले यह आंकड़ा 13,574.44 करोड़ रुपये था.
3/5
आरक्षित और अनारक्षित दोनों सेगमेंट में पिछले साल की तुलना में यात्री यातायात में बढ़ोतरी हुई है. रेलवे ने कहा कि लंबी दूरी की आरक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की बढ़ोतरी दर उपनगरीय रेलगाड़ियों की तुलना में ज्यादा रही है.
4/5
रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अन्य कोचिंग राजस्व 2,437.42 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 50 फीसदी अधिक है.
5/5
रेलवे के बयान में कहा गया है कि पार्सल खंड में मजबूत बढ़ोतरी देखी गई. इस साल अगस्त के अंत तक माल राजस्व 10,780.03 करोड़ रुपये या 20 फीसदी बढ़कर 65,505.02 करोड़ रुपये हो गया है.