एक्सप्लोरर

भारत में पहली बार आए कोविड वेरिएन्ट पर संयुक्त राष्ट्र का बयान, कहा- एशिया के बारे में चिंतित

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि इस अवधि में कोविड-19 के 3.8 करोड़ मामले सामने आए और पांच लाख से अधिक लोगों की मौत हुई. एजेंसी ने कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बेहताशा वृद्धि पर चिंता जताई.

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र में कोरोना वायरस के मामलों की बेतहाशा वृद्धि पर चिंता जताई है. उसने चतावनी दी है कि भारत में पहली बार पाए गए कोविड-19 के उच्च संक्रामक स्वरूप से उप क्षेत्रों के साथ शरणार्थियों में फैलने का ‘खतरा’ है. एजेंसी ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शरणार्थियों समेत अन्य लोगों के लिए वैक्सीन की कमी का मुद्दा भी उठाया.

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कोरोना के मामलों की बेतहाशा वृद्धि से बढ़ी चिंता

संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थियों के लिए उच्चायुक्त के प्रवक्ता आंद्रेइ माहेसिच ने मंगलवार को जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में बयान दिया. उन्होंने कहा कि एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र के कई देशों में कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था ने कमियों को उजागर किया है क्योंकि पिछले दो महीनों में कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. प्रवक्ता के मुताबिक, इस अवधि में कोविड-19 के 3.8 करोड़ मामले सामने आए और पांच लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई.

माहेसिच ने कहा, ‘‘अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन की कमी, आईसीयू में सीमित बिस्तर, अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं ने खासतौर से भारत और नेपाल में संक्रमित मरीजों के लिए हालात बदतर कर दिए. भारत में आए सबसे अधिक संक्रामक स्वरूप के शरणार्थी आबादी समेत उप क्षेत्र में तेजी से फैलने का खतरा है.’’ उन्होंने शरणार्थियों तथा शरण मांग रहे लोगों समेत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोविड-19 दुनिया के कई हिस्सों में पैर पसार रहा है. लिहाजा, कोविड-19 रोधी वैक्सीन को दुनियाभर तक पहुंचाने के लक्ष्य वाली कोवैक्स पहल को तत्काल मजबूत सहयोग देने का अनुरोध किया जाता है.

भारत में पहली बार पाए गए कोविड के उच्च संक्रामक स्वरूप का 'खतरा'

उन्होंने लोगों की जान बचाने और खासतौर से विकासशील देशों में वायरस के असर को कम करने के लिए पहल को अहम बताया. उनका कहना है कि दुनिया में मजबूरन विस्थापित आठ करोड़ से अधिक लोगों में सबसे बड़ी संख्या इन देशों में है. फिर भी अभी तक उन्हें कोविड-19 रोधी वैक्सीन का महज एक छोटा हिस्सा ही मिला है. महामारी को हराने के मुद्दे पर एजेंसी ने कहा, ‘‘ये तभी हो सकता है जब समान आधार पर हर जगह वैक्सीन उपलब्ध हो.’’

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि कोरोना वायरस फैलने के लिहाज से शरणार्थी सबसे अधिक संवेदनशील हैं क्योंकि रहने के लिए तंग जगह, पानी और स्वच्छता की सीमित सुविधाओं के चलते उनसे संक्रमण फैलने का खतरा है. उसने कहा कि बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में पिछले दो महीने में कोरोना वायरस के मामले बहुत ज्यादा बढ़े हैं. कॉक्स बाजार में तकरीबन 900,000 रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं और ये दुनिया में सबसे घनी आबादी वाला शरणार्थी शिविर है. 

सऊदी ने कहा- मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज़ को कम रखना सही, नींद में खलल पड़ने की शिकायत की गई थी

पाकिस्तान की राबिया नाज का कमाल, यूट्यूब की आमदनी से बनाया अपने सपनों का आशियाना, सारे जहां में धूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget