एक्सप्लोरर

सऊदी ने कहा- मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज़ को कम रखना सही, नींद में खलल पड़ने की शिकायत की गई थी

सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्री का कहना है कि आदेश लोगों की शिकायतों के जवाब में था. लोगों का कहना था कि मस्जिदों के लाउडस्पीकर की तेज आवाज से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है.

मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज को प्रतिबंधित करने वाले आदेश का सऊदी अरब प्रशासन ने बचाव किया है. उसने कहा है कि ये मामला अत्यधिक शोर के बारे में शिकायतों से प्रेरित था. इस्लामिक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि लाउडस्पीकर की आवाज को 'अधिकतम आवाज के एक तिहाई से ज्यादा' नहीं होना चाहिए.

मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखना सही-सऊदी अरब

आदेश मुख्य रूप से नमाज के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को सीमित करता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मस्जिदों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल सिर्फ नमाज के लिए बुलाने (अजान) और इकामत (नमाज के लिए दूसरी बार पुकराने) में किया जा सकता है. फैसले का बचाव करते हुए इस्लामिक मामलों के मंत्री अब्दुल लतीफ अल शेख ने सोमवार को कहा कि अत्यधिक शोर से जुड़ी कई शिकायतें मिली थीं. शिकायत में ऊंची आवाज से बच्चों और बुजुर्गों की नींद खराब होने का हवाला दिया गया था.

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आदेश को लागू करने में विफल रहनेवालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा. इससे पहले भी 2009 में समान आदेश जारी कर लाउडस्पीकर की आवाज को सीमित करने का मंसूबा बनाया गया था. लेकिन, भारी विरोध को देखते हुए खाड़ी देश में कभी लागू नहीं किया जा सका. शेख ने कहा कि कई टेलीविजन चैनल भी नमाज और कुरआन की तिलावतों का प्रसारण करते हैं, लेकिन लाउडस्पीकर का सीमित उद्देश्य है.

सरकारी आदेश का पालन नहीं करने पर लगाया जाएगा जुर्माना

हजारों मस्जिदों वाले देश में बहुत सारे लोगों ने डेसिबल स्तर को कम करने की पहल का स्वागत किया है. लेकिन, फैसले के खिलाफ कई लोगों ने सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जाहिर की. यूजर रेस्टोरेंट और कैफे में तेज आवाज को बैन करने के समर्थन में हैशटैग चला रहे हैं. सरकारी फरमान के बाद सोशल मीडिया पर मस्जिद से आती आवाज को शेयर किया जा रहा है, और पूछा जा रहा है कि कहां शोर है. एक वीडियो में आवाज को सुकून और राहत देनेवाला बताया गया.

सरकारी टीवी पर प्रसारित एक वीडियो में शेख ने आलोचकों को जवाब दिया, "जो लोग नमाज पढ़ना चाहते हैं, उनको इमाम की अपील का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती." उन्होंने कहा कि फैसले की आलोचना 'शाही शासन के दुश्मनों' की तरफ से फैलाई जा रही है जो 'जनमत को उकसाना चाहते हैं'. पद संभालने के बाद क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रूढ़िवादी देश की छवि खत्म कर आधुनिक सऊदी बनाने का बीड़ा उठाया है. सुधारवादी कार्यक्रम के तहत सिनेमा पर लंबे समय से चले आ रहे बैन को हटाया, महिलाओं की आजादी के दायरे में इजाफा किया. प्रिंस का मंसूबा 2030 तक देश की अर्थव्यवस्था में तेल के योगदान को कम कर अन्य माध्यम अपनाना है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget