एक्सप्लोरर

प्लेन में स्ट्रेचर पर लेटकर यात्रा करती है ये महिला, वजह जान चौंक जाएंगे

GWR shared Video : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) ने दुनिया की सबसे लंबी महिला की प्लेन में लेटकर यात्रा करने के पीछे का कारण बताया है.

World Tallest Woman : दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेल्गी ने हाल ही में टर्किश एयरलाइंस से यूके और अमेरिका की यात्रा की है. इस दौरान रुमेसा गेल्गी ने बताया कि वह प्लेन में किस तरह से यात्रा करती हैं और उन्हें उड़ान के दौरान स्ट्रेचर पर क्यों लेटना पड़ता है.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) ने रुमेसा गेल्गी की टर्किश एयरलाइंस के साथ यात्रा की एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में गेल्गी टर्किश एयरलाइंस के साथ यात्रा करती हुई दिख रही हैं. इस दौरान उन्होंने यात्रा के अपने अनुभवों के बारे में भी बताया. GWR ने अपने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “दुनिया की सबसे लंबी महिला कैसे यात्रा करती है और अपने दोस्तों से कैसे मिलती है? टर्किश एयरलाइंस ने रुमेसा को अमेरिका और ब्रिटेन की यात्रा कराई.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

बैठकर क्यों नहीं कर सकती यात्रा, रुमेसा ने बताई वजह

GWR के इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में रुमेसा ने कहा, “मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं. मेरा दिल तेजी से धड़क रहा है.” इस दौरान एयरलाइन के स्टाफ रुमेसा को स्ट्रेचर पर लेटाकर प्लेन में चढ़ने में मदद कर रहे थे. वीडियो के एक कमेंट का जवाब देते हुए रुमेसा ने बताया कि उन्हें उड़ान के दौरान लेटने की आवश्यकता क्यों होती है. उन्होंने कहा कि उन्हें स्कोलियोसिस है, जो रीढ़ की हड्डी की एक गंभीर बीमारी है.

गेल्गी ने कहा, “मेरी रीढ़ की हड्डी में 2 लंबी रॉड और 30 स्क्रू लगे हुए हैं, जो मेरी रीढ़ को झुकने या मुड़ने से रोकते हैं. इसलिए मुझे हमेशा अपनी पीठ को सीधा रखना पड़ता है. मेरे लिए हवाई यात्रा करने के दौरान स्ट्रेचर पर लेटना सबसे सुरक्षित और एकमात्र ऑप्शन है.”

उल्लेखनीय है कि पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब जीतने वाली रुमेसा गेल्गी की लंबाई 7 फीट 0.7 इंच है, जो कि पब्लिक स्पीकर और एक्टिविस्ट है. इसके अलावा वह एक वकील और रिसर्चर भी हैं.

GWR ने बताया रुमेसा का असामान्य लंबाई का कारण

GWR के मुताबिक, रुमेसा गेल्गी की असामान्य लंबाई के पीछे का कारण एक दुर्लभ जेनेटिक म्यूटेशन है, जिसे वीवर सिंड्रोम कहा जाता है. रुमेसा जन्म से इस दुर्लभ म्यूटेशन से पीड़ित है.

यह भी पढे़ेंः Bird Flu Death: खतरनाक! अमेरिका में बर्ड फ्लू से पहली मौत, H5N1 वायरस से संक्रमित था व्यक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
3 करोड़ बैरल तेल भारत में होगा रिजर्व, 5 अरब डॉलर का निवेश... PM मोदी के UAE ट्रिप से मिले ये रिटर्न्स
3 करोड़ बैरल तेल भारत में होगा रिजर्व, 5 अरब डॉलर का निवेश... PM मोदी के UAE ट्रिप से मिले ये रिटर्न्स
पाकिस्तान नहीं, भारत पर रूस-ईरान को भरोसा! लावरोव बोले- US-ईरान तनाव में नई दिल्ली निभा सकती है बड़ी भूमिका
पाकिस्तान नहीं, भारत पर रूस-ईरान को भरोसा! लावरोव बोले- US-ईरान तनाव में नई दिल्ली निभा सकती है बड़ी भूमिका
ईरान बोला- क्षेत्रीय शांति में भारत की हो सकती है बड़ी भूमिका, क्या अब नहीं पाकिस्तान पर भरोसा?
ईरान बोला- क्षेत्रीय शांति में भारत की हो सकती है बड़ी भूमिका, क्या अब नहीं पाकिस्तान पर भरोसा?

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget