एक्सप्लोरर

इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति का पहला भारत दौरा क्यों है खास? भारत की एक्ट ईस्ट नीति से है इसका कनेक्शन

Indonesia President India Visit: भारत और इंडोनेशिया के संबंध बहुत गहरे और अच्छे हैं. भारत की एक्ट ईस्ट नीति में इंडोनेशिया का अपना एक अलग स्थान है.

Prabowo Sabianto India Visit: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. बतौर इंडोनेशियन राष्ट्रपति यह उनका पहला भारत दौरा होगा. राष्ट्रपति सुबियांतों इंडोनेशिया के चौथे ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट होंगे. पहली बार साल 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकारनो मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए थे.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ 352 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता व बैंड दल भारत के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगा. इंडोनेशिया के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जब उनका मार्चिंग और बैंड दल किसी अन्य देश के गणतंत्र दिवस या राष्ट्रीय दिवस के परेड में हिस्सा ले रहा है.

क्यों खास है सुबियांतो का ये दौरा?

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो जब भारत दौरे पर होंगे तो दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत व समीक्षा होगी. इसमें राजनीतिक, रक्षा व सुरक्षा सहयोग, व्यापार व निवेश, स्वास्थ्य, डिजिटल टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, संस्कृति, कनेक्टिविटी, पर्यटन और दोनों देशों की जनता के आपसी संबंधों पर बातचीत होगी. इस दौरान कई MoU पर हस्ताक्षर और कई बड़ी घोषणाएं भी संभावित हैं. इस दौरे के साइडलाइन में तीसरा CEO फोरम भी आयोजित किया जाएगा. इस CEO फोरम में कनेक्टिविटी, औद्योगिकरण, हेल्थ केयर, खाद्य सुरक्षा और तकनीक को आगे बढ़ाने पर दोनों देश बातचीत करेंगे. इस मंच के माध्यम से प्रमुख नीति निर्माता, इंडस्ट्री लीडर, CEOs और एक्सपर्ट आपस में विकास और निवेश के लेकर संभावनाओं पर बातचीत करेंगे.

एक्ट ईस्ट पॉलिसी में इंडोनेशिया कहां?

भारत और इंडोनेशिया के संबंध बहुत गहरे और अच्छे हैं. भारत की एक्ट ईस्ट नीति में इंडोनेशिया का अपना एक अलग स्थान है. भारत और इंडोनेशिया के बीच आर्थिक सहयोग पूरे आसियान क्षेत्र में सबसे ज़्यादा है. 2023-24 में दोनों देशों के बीच 29.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ. भारत ने इंडोनेशिया में 1.56 बिलियन डॉलर का निवेश कर रखा है, ख़ासतौर पर इंफ्रा, ऊर्जा, टैक्सटाइल, स्टील, ऑटोमोटिव, माइनिंग, बैंकिग और कंज्युमर गुड्स के क्षेत्र में यह निवेश किए गए हैं.

इसके अलावा भारत और इंडोनेशिया के रक्षा सहयोगों को बढ़ावा देने के लिए साल 2018 में रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. जिसके तहत दोनों देशों की वायुसेना, नौसेना और थलसेना लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं. दोनों देशों की थल सेना के बीच समय समय पर गरूड़ शक्ति सैन्य अभ्यास और नौसेना संयुक्त नेवल अभ्यास समुद्र शक्ति में शामिल होती है.

भारत-इंडोनेशिया कनेक्टिविटी

भारत और इंडोनेशिया के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी की शुरूआत साल 2023 से हो चुकी है. मुंबई-जकार्ता, दिल्ली-बाली और बेंगलुरू-बाली के बीच सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध है. 2023-24 में बाली में 6 लाख से ज़्यादा भारतीय पर्यटक पहुंचे हैं.  इंडोनेशिया में भारतीय मूल के लगभग 1 लाख 50 हज़ार लोग रहते हैं, जिनके पूर्वज 19वीं और 20वीं शताब्दी में भारत से इंडोनेशिया माइग्रेट कर गए थे. इंडोनेशिया में लगभग 14 हज़ार भारतीय नागरिक (NRI) रहते हैं.

पीएम मोदी ने कब किया था इंडोनेशिया का दौरा?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2018 में इंडोनेशिया का आधिकारिक दौरा किया था. पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को व्यापाक रणनीतिक साझेदारी में तब्दील किया गया था. साल 2024 में ब्राजील में जी20 के साइडलाइन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो की मुलाकात हुई थी. दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर तैयारियां भी जोरो पर हैं. भारत अपने मेहमान के स्वागत के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति क्या भारत के बाद जाएंगे पाकिस्तान? गणतंत्र दिवस से पहले क्यों फंसा पेंच

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget