एक्सप्लोरर

Hajj 2024: भीषण गर्मी या लचर व्यवस्था... हज यात्रा के दौरान क्यों गई 1000 से ज्यादा लोगों की जान? सवालों के घेरे में सऊदी अरब

Hajj 2024: सऊदी अरब में हजयात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों की मौत हुई. बताया गया कि इनमें अधिकतर लोगों की मौत सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हुई, क्योंकि यहां तापमान 51 डिग्री से अधिक हो गया था.

Hajj 2024 Death: इस साल सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के कारण 1,000 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो गई है. इनमें 98 भारतीय भी शामिल है. हालांकि, हज यात्रा के दौरान इतने बड़े पैमाने पर गई लोगों की जानों को लेकर सऊदी अरब की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है. मिस्र ने हज यात्रियों को मक्का ले जाने वाली कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिया तो वहीं कुछ हाजियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

दरअसल, सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों की मौत हुई. बताया गया कि इनमें अधिकतर लोगों की मौत सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हुई, क्योंकि यहां तापमान 51 डिग्री से अधिक हो गया था.

मिस्र, भारत समेत इन देशों के नागरिकों की गई जान

समाचार एजेंसी एएफपी ने एक अरब राजनयिक के हवाले से बताया कि इस साल हज यात्रा के दौरान 658 मिस्र के लोग मारे गए. वहीं, इंडोनेशिया के मुताबिक, उसके 200 से अधिक नागरिकों की जान गई. साथ ही भारत ने कहा कि उनके 98 लोगों के मरने की जानकारी है. इसके अलावा पाकिस्तान, मलेशिया, जॉर्डन, ईरान, सेनेगल, सूडान और इराक ने भी अपने नागरिकों की मौतों की पुष्टि की है. 

किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?

देश कितने लोगों की मौत हुई?
मिस्र 658
इंडोनेशिया 200
भारत 98

इसके अलावा पाकिस्तान, मलेशिया, जॉर्डन, ईरान, सेनेगल, सूडान और इराक ने भी अपने नागरिकों की मौत की पुष्टि की है...

मिस्र सरकार ने ट्रैवल कंपनियों पर की कार्रवाई

हज यात्रा के दौरान सबसे अधिक नागरिकों की जान जाने के बाद मिस्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मिस्र सरकार ने शनिवार को घोषणा की है कि उसने 16 टूर एंड ट्रैवल कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जिन्होंने हज यात्रियों को सऊदी अरब की यात्रा की सुविधा प्रदान की थी. उन्होंने कहा कि ये कंपनियां हज यात्रियों को चिकित्सा देखभाल जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं देने में विफल रहीं.

हज से लौटे यात्रियों ने बताया आंखों देखा हाल

वहीं, हज यात्रियों ने सीएनएन को बताया कि सऊदी अरब में भीषण गर्मी के प्रभाव से यात्रियों को बचाने के लिए वहां पर्याप्त चिकित्सा या बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हज यात्रा के दौरान लोग अचानक बेहोश हो रहे थे. उन्होंने कहा, "घर लौटते समय रास्ते में मैंने कई तीर्थयात्रियों को मरते हुए देखा. लगभग हर कुछ सौ मीटर पर एक शव पड़ा था और उसे सफेद कपड़े से ढका हुआ था.''

क्यों हुई यात्रियों की मौत?

सऊदी अरब के सांख्यिकी महानिदेशालय के अनुसार, इस साल हज के दौरान 1.8 मिलियन से अधिक लोग यहां पहुंचे थे. हज का मौसम हर साल इस्लामी कैलेंडर के अनुसार बदलता है और इस साल यह जून में पड़ा, जो सबसे गर्म महीनों में से एक है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में से आधे से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं था, जिसके कारण उन्हें AC टेंट और बसों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाईं और बढ़ते तापमान ने लोगों के लिए काफी मुश्किलें भी पैदा की.

भारत से कितने यात्री गए हज पर?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले साल हज की पूरी अवधि में भारत के कुल 187 लोगों की मौत हुई थी. उन्होंने कहा, ''इस साल 1,75,000 भारतीय तीर्थयात्री हज के लिए मक्का गए हैं. हज की अवधि 9 मई से 22 जुलाई तक है. इस साल अब तक 98 लोगों की मौत हो जाने की सूचना है. इनमें मौतें प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारियों और बुढ़ापे के कारण हुई हैं. अराफात के दिन छह लोगों की मौत हुई और चार लोगों की मौत दुर्घटना के कारण हुई.''

यह भी पढ़ें- Hajj 2024: सऊदी अरब में भीषण गर्मी से इस साल हुई 1 हजार से ज्यादा हज यात्रियों की मौत, रिपोर्ट का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget