एक्सप्लोरर

US Trump Administration: अमेरिका के गिरते बर्थ रेट से घबरा गए प्रेसिडेंट ट्रंप! कर दिया ये बड़ा ऐलान

ट्रंप प्रशासन अमेरिका की घटती जन्म दर को बढ़ाने के लिए बेबी बोनस, छात्रवृत्ति लाभ और पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली नीतियां पेश कर रहा है.

US Trump administration Focus On Birth Rate: अमेरिका इस समय एक गंभीर जनसंख्या संकट की ओर बढ़ रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह है गिरता प्रजनन दर. हाल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की फर्टिलिटी रेट 1.62 है, जो कि 2.1 के स्तर से काफी नीचे है. यह गिरावट केवल जनसंख्या में नहीं बल्कि, अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना में भी असंतुलन पैदा कर सकती है. इसी संकट को दूर करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में प्रशासन ने एक नई नीति दिशा तैयार की है, जिसका मकसद है "फैमिली फर्स्ट अमेरिका".

इस अभियान के तहत प्रशासन जनता को शादी करके बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी. इसकी मदद से देश में नया बेबी बूम शुरू करने की कोशिश है. राष्ट्रपति ट्रंप इसे खुलकर “फर्टिलाइजेशन प्रेसिडेंसी” कह रहे हैं और ‘बेबी बोनस’ का नारा दे रहे हैं. उनका कहना है कि हमें अमेरिका में फिर से बच्चों की किलकारियां सुनाई देनी चाहिए.

अमेरिकी सरकार की प्रस्तावित नीतियां
प्रशासन के प्रस्तावों में कई प्रोत्साहन योजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य परिवार शुरू करने के लिए आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रेरणा देना है. प्रमुख योजनाओं के मुताबिक हर नई मां को $5,000 का एकमुश्त बेबी बोनस, जिससे नवजात की शुरुआती जरूरतें पूरी हो सके और परिवारों को आर्थिक मदद मिल सके.फुलब्राइट जैसी प्रतिष्ठित छात्रवृत्तियों में विवाहित और माता-पिता उम्मीदवारों के लिए 30% आरक्षण शामिल है. इस प्रस्ताव से विवाह को शैक्षणिक अवसरों से जोड़ा जा रहा है.जिन महिलाओं के छह या उससे अधिक बच्चे हैं, उन्हें एक प्रतीकात्मक “नेशनल मेडल ऑफ मदरहुड” से सम्मानित करने की सिफारिश की गई है.

IVF पर सरकारी सब्सिडी की घोषणा
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) जैसी बांझपन इलाज के लिए सरकारी सब्सिडी की घोषणा की गई है,  जिससे अधिक महिलाएं मां बनने में सफलता हासिल कर सकें. पीरियड को लेकर भी महिलाओं के बीच जानकारी साझा की जा रही है, जिसकी मदद से महिलाएं अपने शरीर और प्रजनन क्षमता को बेहतर समझ सकें. यह प्रस्ताव सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक जरूरी कदम माना जा रहा है.

वैचारिक समर्थन और आलोचना
नई नीतिओं को लेकर अमेरिका में नई वैचारिक बहस शुरू हो गई है. रूढ़िवादी सोच रखने वाले इन प्रस्तावों को परंपरागत पारिवारिक मूल्यों की वापसी मानते हैं, जबकि आलोचक इसे परिवार की संकीर्ण परिभाषा कहकर विरोध कर रहे हैं. एलन मस्क, जो खुद 12 बच्चों के पिता हैं. उनका कहना है कि अगर लोग अब भी बच्चा पैदा करने को प्राथमिकता नहीं देंगे तो सभ्यता का पतन निश्चित है. जेडी वेंस इस आंदोलन को जनसंख्या पुनरुत्थान का राष्ट्रीय मिशन मानते हैं.दूसरी ओर, नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी की प्रजनन विशेषज्ञ ईव फीनबर्ग इस पूरी नीति को वैज्ञानिक से अधिक वैचारिक मानती हैं. उनका कहना है कि जब तक आर्थिक असुरक्षा बनी रहेगी, तब तक केवल बेबी बोनस से समस्या नहीं सुलझेगी.

आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण
प्रजनन दर में गिरावट केवल सांस्कृतिक मुद्दा नहीं है, यह आर्थिक स्थिरता और सामाजिक संरचना से भी जुड़ा हुआ है. विशेषज्ञ मानते हैं कि जब परिवार खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करते हैं, तब वे बच्चा पैदा करने के बारे में सोचते हैं. बेबी बोनस जैसी योजनाएं तभी प्रभावी होंगी जब साथ में हेल्थकेयर एक्सेस, सस्ती चाइल्ड केयर, पेरेंटल लीव और रोजगार सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget