एक्सप्लोरर

अगर ट्रंप और कमला हैरिस को मिले बराबर वोट तो कैसे तय होगा कौन जीता? ये है नियम

American Elections 2024: लंबे वक्त से जारी चुनावी रैलियों, भाषण और आरोप-प्रत्यारोप का दौर आज समाप्त हो जाएगा. आज शाम से अमेरिका में वोटिंग शुरू होगी.

US Elections 2024 : संयुक्त राज्य अमेरिका में आज राष्ट्रपति का चुनाव है. यह दिन पूरे अमेरिका के लिए काफी अहम हो जाता है. लंबे समय से इस चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस दोनों एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. हालांकि इस चुनाव में दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है. आज यानी 5 नवंबर (मंगलवार) को भारतीय समयनुसार 4:30 से वोटिंग शुरू होगी. कुछ वक्त बाद दुनिया को पता चल जाएगा कि सबसे ताकतवर और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में शामिल अमेरिका का नेतृत्व किसके हाथों में होगा.

हालांकि दोनों प्रत्याशियों में टफ फाइट है. ऐसे में अब सवाल यह है कि अगर अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को बराबर वोट मिले यानी दोनों के बीच मुकाबला टाई हो गया तो यह कैसे तय होगा कि कौन जीता?

कैसे होता है अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव

अमेरिकी व्यवस्था के अनुसार, राष्ट्रपति बनने के लिए फैसला 538 सदस्यों वाले ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ से होता है, जिसमें अमेरिका के हर राज्य को उतने इलेक्टर मिलते हैं, जितने उनके प्रतिनिधि अमेरिकी कांग्रेस में होते हैं.

नेब्रास्का और मेने को छोड़कर प्रत्येक राज्य अपने सभी इलेक्टोरल वोट उसे ही देता है जो राज्यव्यापी वोटों में सबसे आगे रहता है. अगर दोनों प्रत्याशी 270 इलेक्टोरल वोट से कम हासिल करते हैं तो अमेरिकी संविधान के मुताबिक फिर कांग्रेस इस संबंध में फैसला करेगी. जिसके बाद नए चुने हुए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव अगले साल जनवरी में राष्ट्रपति का चयन करेंगे. वहीं, सीनेट उपराष्ट्रपति का चयन करेंगे.

क्या सच में टाई हो सकता है मुकाबला?

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर हुए सर्वे में अब तक दोनों उम्मीदवार एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देते दिख रहे हैं. अगर एक ओर डेमोक्रेट कमला हैरिस स्विंग स्टेट विस्कॉन्सिन, मिशिगन और पेंसिल्वेनिया राज्यों में जीत हासिल करती है और वहीं, रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया, नेवादा, एरिजोना, नॉर्थ कैरोलिना और नेब्रास्का में जीत हासिल करते हैं. तो ऐसे में मुकाबला बराबरी का हो सकता है.

अमेरिकी संविधान में इसके लिए क्या है नियम?

संयुक्त राज्य अमेरिका में कुल 50 राज्य हैं. तो दोनों उम्मीदवारों को जीतने के लिए कम से कम 26 राज्यों का समर्थन प्राप्त होना चाहिए. सीआरएस यानी कांग्रेस रिसर्च सर्विस के मुताबिक, अगर चुनाव किसी कारण से टाई होता है तो फिर इस स्थिति में प्रत्येक राज्य को एक वोट डालने का अधिकार होता है. प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधिमंडल को अपने पसंद के उम्मीदवार को एक वोट डालने की अनुमति होगी, जिसके बाद फैसला होगा राष्ट्रपति चुनाव कौन जीता.

यह भी पढ़़ेंः US Presidential Election Result 2024: US प्रेसिडेंट इलेक्शन की जानें पूरी प्रक्रिया, कैसे चुना जाता है देश का राष्ट्रपति? क्या है पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget