एक्सप्लोरर

US India Relations: PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले बाइडेन सरकार ने यूं किया गुणगान, कहा- भारत आज वैश्विक मंच पर..

America India: अमेरिका भी अब भारत का लोहा मान रहा है. अमेरिकी अधिकारी पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में वेलकम करने को उत्सुक हैं. मोदी इसी महीने के आखिरी हफ्ते में अमेरिका जाएंगे.

US India Relations: दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत (India) अब विश्व स्तर पर ‘महत्वपूर्ण भूमिका' निभा रहा है. भारत के साथ साझेदारी अमेरिका (America) के लिए सबसे मजबूत संबंधों में से एक है. यह कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के शीर्ष अधिकारी कर्ट कैंपबेल का. कैंपबेल इसी महीने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अमेरिका यात्रा के बारे में बात कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की.

कर्ट कैंपबेल (Kurt M. Campbell) जो कि इंडो-पैसिफिक रीजन के मामलों की पकड़ रखते हैं, वो ये मानते हैं कि भारत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. कर्ट कैंपबेल ने मंगलवार, 6 जून को हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक से बातचीत में कहा कि दुनिया भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात की ओर देख रही है. जैसा कि भारत विश्व स्तर पर ‘महत्वपूर्ण भूमिका' निभा रहा है, तो हम चाहते हैं कि भारत अमेरिकी की दोस्ती और मजबूत हो. 


US India Relations: PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले बाइडेन सरकार ने यूं किया गुणगान, कहा- भारत आज वैश्विक मंच पर..

PM मोदी की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं हम- अमेरिकी अधिकारी

इससे पहले अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने भी भारत की तारीफों के पुल बांधे थे. अमेरिकी अधिकारी वेदांत पटेल ने कहा, "हम इस महीने के अंत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे.


US India Relations: PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले बाइडेन सरकार ने यूं किया गुणगान, कहा- भारत आज वैश्विक मंच पर..

वहीं, भारतीय लोकतंत्र को लेकर उठाए गए एक सवाल पर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा- भारत एक ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो लगातार विकास कर रहा है. उन्होंने कहा हम कहेंगे कि जिसे भी भारत में वाइब्रेंट डेमोक्रेसी से रूबरू होना है वो दिल्ली जाकर खुद इसे देखे.

जॉन किर्बी ने कहा- "हमें तब खुशी होगी कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर आएंगे, उस वक्त हम उनसे लोकतंत्र के संस्थानों की ताकत पर भी चर्चा करेंगे." बता दें कि दुनिया में अमेरिका को सबसे पुराना और भारत को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश माना जाता है. अमेरिका की आबादी 33 करोड़ और भारत की आबादी 142 करोड़ से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: US On Indian Democracy: 'भारत एक जीवंत लोकतंत्र, दिल्ली जाइए और खुद देख लीजिए', PM मोदी के दौरे से पहले बोला अमेरिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget