एक्सप्लोरर

India-US Relations: US ने पन्नू के हत्या की साजिश को लेकर भारत को फिर दी वॉर्निंग, कहा- 'हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे'

US-India: US के जॉन किर्बी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे. उन्होंने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ US न्याय विभाग के आरोपों पर भी जवाब दिया.

US India Relations: अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने एक भारतीय नागरिक (निखिल गुप्ता) पर एक खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने का बुधवार (29 नवंबर) को आरोप लगाया था. इसके बाद व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार (30 नवंबर) को भारतीय नागरिक के खिलाफ आरोपों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वाशिंगटन आरोपों को बहुत गंभीरता से लेता है.

हालांकि, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपनी तरफ से दिए गए बयान के दौरान अमेरिका और भारत के बीच मजबूत रिश्तों को महत्व भी दिया. उन्होंने कहा कि भारत एक रणनीतिक साझेदार बना हुआ है. हम भारत के साथ उस रणनीतिक साझेदारी को बेहतर बनाने और मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे. इसके बावजूद हम हत्या की नाकाम साजिशों में शामिल होने पर किए जा रहे जांच को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं.

अमेरिका भारत की कोशिशों से खुश
व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी जॉन किर्बी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टरों की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे. उसी दौरान उन्होंने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग के बारे में जवाब दिया. बता दें कि निखिल गुप्ता पर US नागरिक और खालिस्तानी संगठन सिखों के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने के लिए एक हिटमैन को नियुक्त करने के लिए एक भारतीय सरकारी एजेंसी के कर्मचारी के साथ काम करने का आरोप लगाया गया था.

किर्बी ने इस मामले पर भारत की प्रतिक्रिया को स्वीकार करते हुए कहा, "हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि भारत भी इसकी जांच के लिए अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है और इसे गंभीरता से ले रहा है.

अमेरिका ने भारत को चेतावनी जारी की
फाइनेंशियल टाइम्स ने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अमेरिका ने पन्नू को मारने की साजिश को नाकाम कर दिया था और फिर नई दिल्ली की चिंताओं पर भारत को चेतावनी जारी की. भारत ने पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश से संबंधित आरोपों की जांच के लिए पहले ही एक जांच दल का गठन कर दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को अमेरिका की तरफ से एक भारतीय अधिकारी को कथित साजिश के आरोपी व्यक्ति से जोड़ने को चिंता का विषय और सरकारी नीति के विपरीत बताया.

बता दें कि 52 वर्षीय निखिल गुप्ता पर पन्नू हत्या की साजिश में कथित रूप से भाग लेने के लिए भाड़े के बदले हत्या और भाड़े के बदले हत्या की साजिश रचने के दो आरोप लगाए गए हैं. दोषी पाए जाने पर उसे अधिकतम 20 साल जेल की सजा हो सकती है.

ये भी पढ़े:Watch: यूएई में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, 'मोदी-मोदी' और 'अबकी बार मोदी सरकार' के लगे नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घट गई है ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान संग जंग से बढ़ा संकट
घट गई है ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान संग जंग से बढ़ा संकट
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget