एक्सप्लोरर

Watch: यूएई में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, 'मोदी-मोदी' और 'अबकी बार मोदी सरकार' के लगे नारे

PM Modi In UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से बाहर दुबई में हैं. जब भी उनका विदेश का दौरा होता है तो हमेशा ही जोरदार स्वागत होता है. ऐसा ही नजारा दुबई में भी देखने को मिला.

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (COP28) के दौरान विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार (30 नवंबर) रात दुबई, संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे. दुबई में भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी और अबकी बार मोदी सरकार के नारे भी लगाए. 

समाचार एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें प्रवासी लोगों को 'मोदी, मोदी', 'अबकी बार मोदी सरकार' और 'वंदे मातरम' जैसे नारे लगाते हुए सुना जा सकता है. इसके अलावा एक अन्य वीडियो में पीएम मोदी को इन लोगों से हाथ मिलाते और बातचीत करते देखा जा सकता है. 

'दुनिया को पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत'

प्रवासी भारतीयों में से एक ने पीएम मोदी से मुलाकात पर खुशी जताई और कहा, 'मैं 20 साल से यूएई में रह रहा हूं, लेकिन आज ऐसा लगा जैसे मेरा कोई अपना इस देश में आया हो...जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करता है, वह भारत का हीरा है.'' एक अन्य सदस्य ने कहा, ''हम पीएम मोदी को यहां देखकर बहुत खुश हैं. दुनिया को पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है."

पीएम मोदी ने भी जताया आभार

इस बीच, पीएम मोदी ने भी दुबई में भारतीय समुदाय से मुलाकात के बाद खुशी जताई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा, “दुबई में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी से स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हूं. उनका समर्थन और उत्साह हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण है.'' 

पीएम मोदी शुक्रवार को COP28 के हाई लेवल सेगमेंट - विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे और उसे संबोधित भी करेंगे. इसके अलावा वो तीन अन्य हाई लेवल साइड इवेंट में भी हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें: Pakistan On PM Modi: क्या PM मोदी का मूल मंत्र दुनिया में लाएगा शांति? जानें पाकिस्तानी का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget