एक्सप्लोरर

US High Alert In Karachi: कराची के होटल और टूरिज्म प्लेस पर जाने से बचें... आतंकी हमले के अलर्ट के बाद अमेरिका ने अपने स्टाफ के लिए जारी की एडवाइजरी

US on Pakistan Alert: अमेरिकी सरकार ने कराची में संभावित आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. उसने अपने स्टाफ और नागरिकों को चेतावनी दी है कि वो भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें.

पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर कराची में अमेरिकी सरकार को संभावित आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिली है. इसके बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों, राजनयिकों, कराची स्थित कॉन्सुलेट में काम करने वाले कर्मचारियों और अमेरिकी नागरिकों को सतर्क करते हुए कराची के होटलों भीड़भाड़ वाले इलाकों और ऐसे इलाकों जहां विदेशी नागरिक ज़्यादा जाते हैं, उन इलाकों से दूर रहने की सख्त सलाह दी है. 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय (Department of State) और कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि “अमेरिकी कॉन्सुलेट जनरल कराची को कराची के हाई-एंड होटलों को लेकर एक खतरे की रिपोर्ट मिली है. ऐसे में उनके अधिकारियों के लिए कराची के होटलों के आसपास जाना सख़्त मना है.

 भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं: एडवाइजरी

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों और कॉन्सुलेट के अपने कर्मचारियों को होटलों के अलावा टूरिस्ट स्पॉट्स, बड़े मॉल, बाज़ार और लोकप्रिय रेस्टोरेंट तक पर जाने के लिए माना किया है. उन्होंने कहा है कि वे कराची में यात्रा करते समय सतर्क रहें, आवाजाही से बचें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिल्कुल भी न जाएं. बता दें कि अमेरिका अक्सर इस तरह की चेतावनी तब जारी करता है, जब किसी क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों की उसके पास कोई पुख्ता जानकारी या फिर आतंकी हमले की योजना से जुड़ी पुख्ता खुफिया जानकारी अमेरिका के पास आती है.

आतंकियों के हमले से जूझ रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान में इस समय हर दिन अफगान जिहाद के लिए 80 के दशक में उसके ओर से तैयार किए गए आतंकी तहरीक ए तालिबान आतंकी संगठन के बैनर तले आतंकी हमला कर रहे है. इसके साथ ही पाकिस्तान का कभी गुड तालिबान रहा गुल बहादुर का इत्तिहाद उल मुजाहिदीन भी पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन हमले कर रहा है. ऐसे में पाकिस्तान जो पिछले 70 सालों से भारत के किए आतंकी तैयार कर रहा है, वो ख़ुद आतंकियों के हमले से जूझ रहा है. साथ ही BLA, BLF और सिंधु देश रेवोल्यूशनरी आर्मी (SRA) जैसे आज़ादी के लिए लड़ रहे बागी संगठन भी पाकिस्तानी सेना के लिए मुसीबत बने हुए है. 

अमेरिका का हाई अलर्ट 

अमेरिका के हाई अलर्ट के बाद किसी पाकिस्तानी एजेंसी की अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन जैसा हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान के लिए साल 2011 में कहा था कि तुम अपने आंगन में सांप पालकर ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वो सिर्फ तुम्हारे पड़ोसियों को ही डसेंगे वो कथन आज सही साबित हो रहा है क्योंकि पाकिस्तान ने जिन आतंकियों को भारत, रूस, अफगानिस्तान के खिलाफ तैयार किया था वो पाकिस्तान को ही निशाना बना रहे है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान बना रहा था बांग्लादेश के साथ डील का सीक्रेट प्लान, खुफिया रिपोर्ट लीक, भारत सरकार हुई अलर्ट

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget