एक्सप्लोरर

पाकिस्तान बना रहा था बांग्लादेश के साथ डील का सीक्रेट प्लान, खुफिया रिपोर्ट लीक, भारत सरकार हुई अलर्ट

Pakistan Bangladesh: पाकिस्तान और बांग्लादेश के सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रपति शहाबुद्दीन को हटाने पर चर्चा हुई. पाकिस्तान ड्रोन वॉरफेयर टेक्नोलॉजी बांग्लादेश को देने की तैयारी कर रहा है.

भारत के दो पड़ोसी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक सीक्रेट एयरफोर्स डील का खुलासा हुआ है. पाकिस्तान वायु सेना (PAF) और बांग्लादेश वायु सेना (BAF) के बीच 15 से 19 अप्रैल, 2025 के दौरान एक सीक्रेट मीटिंग हुई, जो लीक हो गई. भारतीय खुफिया एजेंसी इसे लेकर अलर्ट है. 

सीक्रेट डील की खुफिया जानकारी लीक 

पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख और बांग्लादेश सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बातचीत को इंटरसेप्ट किया गया. इसमें खुलासा हुआ कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आधुनिक युद्ध का हिस्सा माने जा रहे ड्रोन स्वार्मिंग और ऑटोमैटिक हथियारों के साझा विकास पर चर्चा हुई. इसके अलावा दोनों देश ड्रोन वॉरफेयर, कम्युनिकेशन, साइबर युद्ध के क्षेत्रों में साझेदारी का दायरा बढ़ा रहे हैं.

बांग्लादेश के साथ ड्रोन वॉरफेयर टेक्नोलॉजी शेयर करने की तैयारी

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ ड्रोन वॉरफेयर टेक्नोलॉजी शेयर करेगा. इसके अलावा दोनों देश मिलकर एक टैक्टिकल एयर डेटा लिंक सिस्टम बनाने की भी तैयारी में हैं. यह एक एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन चैनल है, जो सैन्य विमानों, जहाजों और जमीनी सुरक्षा बलों को वास्तविक समय में लक्ष्य की जानकारी देता है. इसका उपयोग जमीन से हवा और हवा से हवा में संचालन के लिए किया जाता है.

ढाका को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कर रहा पाकिस्तान

माना जा रहा है कि पाकिस्तान, जिसने चीन की मदद से अपनी ड्रोन युद्ध क्षमताओं को तैयार किया है अब ढाका को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कर रहा है. दोनों देशों के बीच एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा प्रणालियों पर भी बातचीत हुई है. पाकिस्तान ने एंटी मैलवेयर प्रोटोकॉल और आक्रामक साइबर प्रशिक्षण मॉड्यूल की पेशकश की है. 

रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन को हटाने पर चर्चा हुई. उनकी जगह ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाने पर चर्चा की जा रही है जो पाकिस्तानी सेना को सपोर्ट करता हो. कई ऐसे दस्तावेज खुफिया एजेंसियों के हाथ लगे हैं, जो टोही और सैटेलाइट आधारित आईएसआर क्षमताओं के बढ़ाने की ओर इशारा कर रहा है. हालांकि इसमे चीन की सहायता से इनकार नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : मोहम्मद यूनुस ने US संग टैरिफ डील पर थपथपाई अपनी पीठ, बोले- 'भारत समझौता करने में हुआ फेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने कर दिया इशारा, जानें क्या कुछ कहा?
क्या खत्म होने वाली है रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने कर दिया इशारा, जानें क्या कुछ कहा?
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, पाकिस्तान सरकार ने दिए 25 करोड़
भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, PAK सरकार ने दिए 25 करोड़
Russia-Ukraine War: खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने किया 3 दिन के सीजफायर का ऐलान, अगले 72 घंटे क्यों खास?
खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रंप ने किया 3 दिन के सीजफायर का ऐलान, अगले 72 घंटे क्यों खास?

वीडियोज

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu CM Vijay Oath: 'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Tamil Nadu CM Vijay Oath: राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
WFH Jobs News: 62 लाख वाले की गूगल जॉब, 36 लाख वाले शख्स का है वर्क फ्रॉम होम, दोनों में से कौन करता है ज्यादा बचत?
62 लाख वाले की गूगल जॉब, 36 लाख वाले शख्स का है वर्क फ्रॉम होम, दोनों में से कौन करता है ज्यादा बचत?
Hantavirus: नॉर्मल बुखार को मेडिकल इमरजेंसी बना सकता है हंतावायरस, रूह कंपा देगी डॉक्टर की यह चेतावनी
नॉर्मल बुखार को मेडिकल इमरजेंसी बना सकता है हंतावायरस, रूह कंपा देगी डॉक्टर की यह चेतावनी
Embed widget