एक्सप्लोरर

US Elections: बाइडेन के लिए जॉर्जिया से आई खुशखबरी, वोटों की गिनती में ट्रंप से निकले आगे

इससे पहले पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने लोगों से मतगणना पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की भी अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लोगों से धैर्य रखने की अपील करता हूं. प्रक्रिया चल रही है. मतगणना पूरी की जा रही है.’’

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए वोटों की गिनती जारी है. जीत की तरफ बढ़ रहे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन को जॉर्जिया ने राहत दी है. 16 इलेक्टरोल वोट वाले जॉर्जिया में बाइडेन आगे चल रहे हैं. अगर वह जॉर्जिया जीते तो वह जादुई आकंड़े के काफी पास आ जाएंगे.  व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है. अगर बाइडेन जॉर्जिया जीत जाते हैं और फिर नेवाडा या एरिज़ोना (दोनों राज्यों में वह आगे चल रहे हैं) या पेंसिल्वेनिया (जहां मतपत्रों की गिनती धीरे-धीरे ट्रंप की जीत की उम्मीदों को धीमी कर रही है) तो बाइडेन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बन जाएंगे. इससे पहले बाइडेन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ जिस तरह की चीजें हैं, उनसे हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. हमें कोई संदेह नहीं है कि गिनती पूरी होने पर सीनेटर कमला हैरिस (उप राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार) और मैं जीत हासिल करेंगे. ’’ कमला हैरिस भी इस दौरान बाइडेन के साथ मौजूद थीं. पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने लोगों से मतगणना पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की भी अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लोगों से धैर्य रखने की अपील करता हूं. प्रक्रिया चल रही है. मतगणना पूरी की जा रही है.’’ वहीं ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह चुनावी कदाचार के खिलाफ अदालत जाएंगे. ट्रंप का प्रचार दल पहले ही पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया और नवादा में मुकदमें दर्ज करा चुका है. उन्होंने विस्कॉन्सिन में भी मतों की दोबारा गिनती किए जाने की मांग की है. ट्रंप के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बाइडेन ने ट्वीट किया, ‘‘ डोनाल्ड ट्रंप वोटों की गिनती रोकने के लिए अदालत जा रहे हैं. हमने चुनाव को बचाने और लड़ने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास किया है और इसमें हम आपकी मदद चाहते हैं.’’ यह भी पढ़ें: US Elections: मतगणना के बीच ट्रंप के बेटे ने वीडियो ट्वीट कर ‘80 ट्रंप वोट जलाने' का किया दावा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
दांव पर टीम इंडिया का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल इंदौर में तीसरा वनडे
दांव पर भारत का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल तीसरा वनडे
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान

वीडियोज

BMC Election Update: शिंदे गुट की मांग ढाई साल के लिए महापौर पद दिया जाए-सूत्र | Maharashtra
Naseeruddin Shah के बेटे को कभी Actor बनना ही नहीं था!
Taskaree: Emraan Hashmi का नया अवतार | ‘Serial Kisser’ से 'Custom Officer' बनने तक का सफर
Splitsvilla 16 में होने वाली है Elvish Yadav की एंट्री?
Singer AR Rahman: AR Rahman के बयान पर बढ़ा विवाद | Ashish Kumar Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
दांव पर टीम इंडिया का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल इंदौर में तीसरा वनडे
दांव पर भारत का अटूट रिकॉर्ड, पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड? कल तीसरा वनडे
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते डिविडेंड बांटने के मूड में कई कंपनियां, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत बाकी डिटेल
निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते डिविडेंड बांटने के मूड में कई कंपनियां, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत बाकी डिटेल
BMC Election 2026 Result: BMC का चुनाव जीतने वालों को क्या पहले दिन से ही मिलेगी सैलरी, या शपथ के बाद बनती है तनख्वाह?
BMC का चुनाव जीतने वालों को क्या पहले दिन से ही मिलेगी सैलरी, या शपथ के बाद बनती है तनख्वाह?
Embed widget