एक्सप्लोरर

'तुरंत बंद करो हिंदू विरोधी हमले', अमेरिकी नेता ने बांग्लादेश के हालात पर जताई चिंता, जानें और क्या कहा

Violence on Hindus in Bangladesh: अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य लोगों के खिलाफ जारी हिंसा को अस्वीकार्य बताया. उन्होंने सरकार से सुरक्षा देने का आग्रह किया.

Violence on Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में अब पूरी दुनिया में आवाज उठ रही है. अमेरिकी कांग्रेस के नेता राजा कृष्णमूर्ति ने इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में फैली अशांति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से मानवाधिकारों को बनाए रखने, कानूनी सुरक्षा की गारंटी देने और हिंदुओं पर हो रहे हमले का समाप्त करने का आग्रह किया. 

'हिंदुओं के खिलाफ हिंसा अस्वीकार्य'

उन्होंने कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य लोगों के खिलाफ जारी हिंसा अस्वीकार्य है और इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए." बांग्लादेश में यह अशांति 25 अक्टूबर को चटगांव में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा ध्वज फहराने के आरोप में चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ दर्ज किए गए राजद्रोह के मामले के बाद और तेज हो गई.

उनकी गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में अलग-अलग जगहों पर खूब विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शन इतना हिंसक हो उठा कि चटगांव कोर्ट के बाहर चिन्मय दास के अनुयायियों और बांग्लादेश के अधिकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक वकील की मौत हो गई.

इस्कॉन कोलकाता के अनुसार, आदिपुरुष श्याम दास और रंगनाथ दास ब्रह्मचारी को 29 नवंबर को हिरासत में लिया गया था, जब वे हिरासत में लिए गए चिन्मय कृष्ण दास से मिलने गए थे. संगठन के उपाध्यक्ष राधा रमन ने यह भी दावा किया कि दंगाइयों ने अशांति के दौरान बांग्लादेश में इस्कॉन केंद्र में तोड़फोड़ की.

चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय का बयान

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा और चरमपंथी बयानबाजी पर चिंता व्यक्त की है. विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने बांग्लादेश के सामने अल्पसंख्यकों पर लक्षित हमलों के मुद्दे को लगातार उठाया है. इस बीच भारत ने विदेश सचिव 9 दिसंबर 2024 को बांग्लादेश का दौरा करेंगे. संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत इस मामले में निष्पक्ष, न्यायसंगत और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया अपनाए जाने की उम्मीद करता है.

ये भी पढ़ें: 'दोगलापन छोड़े पाकिस्तान', मसूद अजहर मामले में भारत की फटकार, जैश चीफ के खिलाफ एक्शन की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले ईरान ने तारीफों के बांधे पुल, कहा-भारत के साथ...
दिल्ली आने से पहले ईरान ने तारीफों के बांधे पुल, कहा-भारत के साथ...
Xप्लेन: सऊदी पर हूती विद्रोहियों का भीषण मिसाइल-ड्रोन अटैक, जानिए हमले की 5 वजह
Xप्लेन: सऊदी पर हूती विद्रोहियों का भीषण मिसाइल-ड्रोन अटैक, जानिए हमले की 5 वजह
जैश आतंकी मोहम्मद जफर के मोबाइल से खुलासे, पाकिस्तानी नंबरों पर भेजे पैसे
जैश आतंकी मोहम्मद जफर के मोबाइल से खुलासे, पाकिस्तानी नंबरों पर भेजे पैसे
बवाल के बाद फ्रांस का एफिल टावर बंद! हिंदू डेलिगेशन के दौरे के वक्त हटाईं महिला कर्मचारी
बवाल के बाद फ्रांस का एफिल टावर बंद! हिंदू डेलिगेशन के दौरे के वक्त हटाईं महिला कर्मचारी

वीडियोज

Bigg Boss 20 Grand Premiere: 16 Contestants की Entry, Salman Khan के साथ शुरू हुआ नया Season
Bigg Boss 20: 17 Contestants की पूरी लिस्ट, Mahhi Vij, Isha Rikhi, Gullu समेत ये नाम
Bigg Boss 20: Mahhi Vij का पहले दिन पंगा, Aman Gandhi और Isha Rikhi से हुआ Clash
BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
संदीप दीक्षित बोले, 'जब 2008 में बिल्डिंग गिरी थी तो कांग्रेस सरकार...'
संदीप दीक्षित बोले, 'जब 2008 में बिल्डिंग गिरी थी तो कांग्रेस सरकार...'
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
10 साल, फर्जी स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
10 साल, फर्जी स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरह
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरह
Embed widget