एक्सप्लोरर

US China War Prediction: '2025 में होगा चीन-अमेरिका का युद्ध', अमेरिकी एयर फोर्स जनरल ने की जंग की भविष्यवाणी, कहा- आशा करता हूं मैं गलत...

America China War Prediction: अमेरिकी एयर फोर्स जनरल माइक मिन्हान ने वायु सेना के कमांडरों को एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें चीन के साथ संभावित युद्ध की तैयारी करने के लिए कहा गया है.

US Air Force General Mike Minihan Predicts War With China in 2025: अमेरिकी (America) के चार सितारा एयर फोर्स जनरल माइक मिनिहान (Mike Minihan) ने चीन (China) के साथ युद्ध होने की भविष्यवाणी की है. माइक मिनहान ने शुक्रवार (27 जनवरी) को वायु सेना के अधिकारियों को एक ज्ञापन (Memo) भेजा, जिसमें चीन के साथ अगले दो वर्षों में युद्ध होने की भविष्यवाणी की गई है. 

माइक मिनिहान ने अधिकारियों को जो ज्ञापन भेजा है, उसमें उन्होंने कहा है कि 'अमेरिका 2025 में चीन के साथ युद्ध में होगा'. इसी के साथ उन्होंने वायु सेना के कमांडरों को तैयारियां करने की सलाह दी है. अमेरिकी मामलों को कवर करने वाली मुख्यधारा की अंग्रेजी मीडिया के कई माध्यमों ने माइक मिनिहान के इस ज्ञापन की खबर प्रकाशित की है.

माइक मिन्हान ने संभावित युद्ध का ये कारण बताया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक मिनिहान ने ज्ञापन में यह भी कहा, ''आशा करता हूं कि मैं गलत साबित होऊं. मेरे भीतर से आवाज आती है कि हम 2025 में लड़ेंगे.'' माइक मिनिहान एयर मोबिलिटी कमान के प्रमुख हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की एयर मोबिलिटी कमान में करीब 50 हजार सदस्य हैं, इसमें करीब 500 से विमान हैं और यह ट्रांसपोर्ट (परिवहन) और ईंधन भरने के लिए जिम्मेदार है. 

एयर फोर्स कमांडरों को भेजे ज्ञापन में मिनिहान ने कहा है कि ताइवान और अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. इस दौरान अमेरिका का ध्यान भटकेगा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पास ताइवान पर आगे बढ़ने का मौका होगा. 

एयर फोर्स जनरल ने विशेष टीम तैयार करने के लिए कहा

एयर फोर्स जनरल मिनिहान ने कहा, ''एक मजबूत, तैयार, संघठित और चुस्त संयुक्त बल की कुशल टीम, जो पहले द्वीप पहले आईलैंड चेन के अंदर लड़ने और जीतने के लिए तैयार हो, उसे आसन्न लड़ाई की तैयारी के लिए स्थापित करने की जरूरत है.''

28 फरवरी तक मांगी तैयारियों पर रिपोर्ट

मिनिहान के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन एयर मोबिलिटी कमान के सभी एयर विंग कमांडरों और वायु सेना के अन्य परिचालन कमांडरों को भेजा गया है. इसमें निर्देश दिया गया है कि 28 फरवरी तक चीन के साथ लड़ाई की तैयारियों के सभी प्रमुख प्रयासों के बारे में एयर फोर्स जनरल मिनिहान को रिपोर्ट किया जाए.

अमेरिका-चीन की तनातनी

बता दें कि ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनातनी लंबे समय से चल रही है. अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी पिछले साल (2022 में) अगस्त के महीने में ताइवान पहुंची थीं, तब चीन ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया था और ताइवान के आसपास समंदर में करीब एक हफ्ते लंबा युद्धाभ्यास किया था. ताइवान के मामले में चीन कई बार अमेरिका को दखलंदाजी न करने की चेतावनी दे चुका है.

वहीं, अमेरिका कहता आया है कि वह चीन की वन चाइना पॉलिसी तो मानता है लेकिन लेकिन ताइवान में लोकतंत्र, अमन और शांति कायम रखने में वह उसके साथ है. माइक मिनिहान की भविष्यवाणी को लेकर चीन की प्रतिक्रिया आना बाकी है. 

यह भी पढे़ं- US-China: चीन और यूएस के बीच में 2025 में हो सकता है युद्ध, अमेरिका के एयर फोर्स जनरल ने सरकार को चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget