एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: खारकीव क्षेत्र में रूसी हमले में 20 लोग मारे गए, यूक्रेन ने कहा- 'क्रूरता बर्दाश्त नहीं'

Ukraine-Russia War: रूस में यूक्रेन के शामिल 4 नए क्षेत्र पर मास्को की पकड़ को मजूबत करने के लिए रूसी सेना ने ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को शाम को किडनैप कर लिया.

Russia Ukraine War: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच भीषण जंग जारी है. इस बीच एपी (AP) की एक रिपोर्ट में यूक्रेन (Ukraine) के अधिकारी का कहना है कि देश के उत्तर-पूर्व में लोगों को निकालने के काफिले पर गोलाबारी में 20 लोग मारे गए. उन्होंने कहा कि ख़ारकिव (Kharkiv) क्षेत्र में उन लोगों पर हमले किया गया, जो गोलाबारी से बचने के लिए इस क्षेत्र से भागने की कोशिश कर रहे थे. अधिरकारी ने कहा कि इस क्रूरता को बर्दाश्त नहीं जा सकता.

दरअसल, पिछले महीने यूक्रेन के एक जवाबी हमले के बाद रूसी सेना खारकिव क्षेत्र के अधिकांश हिस्से से पीछे हट गई है, लेकिन इस क्षेत्र में गोलाबारी कर रही है. इस हफ्ते बमबारी काफी तेज हो गई, क्योंकि मास्को ने अपने पूर्ण या आंशिक नियंत्रण के तहत पूर्व और दक्षिण में चार यूक्रेनी क्षेत्रों को अपने कब्जे में ले लिया. इससे पहले यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा प्रदाता ने कहा कि रूसी सेना ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के प्रमुख की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें हिरासत में ले लिया.

ज़ेलेंस्की ने युद्ध जारी रखने की खाई कसम

दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और उनकी सेना ने रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों को मुक्त करने के लिए लड़ाई जारी रखने की कसम खाई. यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उनकी सेना ने रणनीतिक पूर्वी शहर लाइमैन पर कब्जा करने वाले हजारों रूसी बलों को घेर लिया है. ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से यूक्रेन के लिए नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन किया, जिससे पश्चिमी सहयोगियों पर देश की रक्षा में मदद करने का दबाव बढ़ गया.

परमाणु संयंत्र महानिदेशक किडनैप

रूस में यूक्रेन के शामिल 4 नए क्षेत्र पर मास्को की पकड़ को मजूबत करने के लिए रूसी सेना ने ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को शाम 4 बजे के आसपास किडनैप कर लिया.

शुक्रवार (30 सितंबर) को यूक्रेनी परमाणु कंपनी Energoatom ने कहा, "पुतिन की तरफ मास्को नियंत्रित यूक्रेनी क्षेत्र को रूस में शामिल करने के लिए संधियों पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही घंटों बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.

यूक्रेन के 4 शहर रूस का हिस्सा       

रूसी राष्ट्रपति (Russian President) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शुक्रवार (30 सितंबर) को यूक्रेन (Ukraine) के हिस्सों को रूस में शामिल करने संबंधी संधियों पर हस्ताक्षर किए और कहा कि नए शामिल किए गए इलाकों की सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल कर रक्षा की जाएगी. उन्होंने यूक्रेन से शांति वार्ता के लिए बैठने का आग्रह किया था, लेकिन तत्काल ही आगाह किया कि रूस में शामिल किए गए यूक्रेनी इलाकों (Ukrainian regions) को वापस किए जाने पर वह चर्चा नहीं करेंगे. इसके साथ ही सात महीनों से दोनों देशों (Russia Ukraine war) के बीच चल रही जंग के तेज होने की आशंका बढ़ गई है. 

यह भी पढ़ेंः

 Arvind Kejriwal Announcement: दोपहर एक बजे भारत को नंबर वन देश बनाने के लिए 'बड़ी शुरुआत' करेंगे सीएम केजरीवाल, ट्वीट कर किया एलान

Delhi Excise Policy: शराब नीति पर घिरी केजरीवाल सरकार, बीजेपी नेताओं ने खोला मोर्चा, जानें किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को हीरो बनाने के लिए...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को ...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget