एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: शराब नीति पर घिरी केजरीवाल सरकार, बीजेपी नेताओं ने खोला मोर्चा, जानें किसने क्या कहा

Delhi Government Excise Policy: दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर आर-पार की लड़ाई देखने को मिल रही है. इस मामले पर बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है वहीं आप ने भी मोर्चा खोला हुआ है.

BJP Attack On AAP: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली (Delhi) की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) सरकार ने नियमों व प्रक्रिया का उल्लंघन कर शराब कंपनियों (Liquor Companies) को फायदा पहुंचाने के लिए ‘गुटबंदी’ को बढ़ावा दिया. मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए लेखी ने कहा कि शराब के कारोबार में हुए बड़े घोटाले (Scam) की वजह से राजकोष को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि आप (AAP) की सरकार ने दिल्ली में शराब कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर गुटबंदी को बढ़ावा दिया.

लेखी ने दावा किया कि लाइसेंसधारियों को करीब 144.36 करोड़ रुपये की छूट दी गई जबकि एक कंपनी को पेशगी के तौर पर जमा 30 करोड़ की राशि नियमों और प्रक्रिया का अनुपालन किए बिना लौटा दी गई. लेखी ने कहा कि वह नहीं जानती कि कौन जेल जाएगा, लेकिन ऐसे दस्तावेज और हस्ताक्षर हैं जो नयी आबकारी नीति को लागू करने का फैसला लेने और अनियमितता करने में उनकी संलिप्तता को साबित करते हैं.

‘केजरीवाल की दाढ़ी में तिनका’

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी पर केजरीवाल की दाढ़ी में तिनका है.' वहीं बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, केजरीवाल कुछ भी कहें, इन सबको जेल जाना होगा. सिसोदिया को जेल जाना होगा, ये केजरीवाल जी भी जानते हैं.

गौतम गम्भीर ने कहा, 'इस सरकार का नाम आम आदमी पार्टी सरकार नहीं, बल्कि ठेके की सरकार होना चाहिए. केजरीवाल इतने भी बड़े नहीं हैं कि बीजेपी उनको निशाना बनाएगी.' बीजेपी नेता आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी में कई खामियां हैं. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि किस एजेंसी इन्हें बताया की किस इलाके में किस दुकान की क्या बेस प्राइस हो? कैसे तय कर लिया कि एक निगम वार्ड में कितनी दुकान हो, कैसे वेंडर 2 फीसदी से 12 फीसदी कमीशन कर दिया. ये सब जांच में साफ हो जाएगा. नीतियों में बहुत कमी थी जिसका बीजेपी लगातार विरोध कर रही थी.

‘सत्येंद्र जैन झांकी है, सिसोदिया अभी बाकी है’

दिल्ली (Delhi) कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष अनिल चौधरी (Anil Chaudhari) ने कहा कि नई शराबनीति (Excise Policy) में बड़ा भ्रष्टाचार (Corruption) हुआ है, हमने भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) से की थी. शराब घोटाले (Liquor Scam) की जांच CBI से करवाने का स्वागत करता हूं. मैंने पहले ही कहा था सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) झांकी है, सिसोदिया-गहलोत बाकी हैं. उधर मामले को लेकर बीजेपी (BJP) विरोध प्रदर्शन (Protest) करने वाली है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में बीजेपी आज नई एक्साइज पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन करेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: 'हम भगत सिंह की औलाद हैं, जेल से नहीं डरते' CBI जांच के आदेश पर CM केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना

ये भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार और एलजी फिर आमने-सामने, केजरीवाल की आबकारी नीति पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget