एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Announcement: दोपहर एक बजे भारत को नंबर वन देश बनाने के लिए 'बड़ी शुरुआत' करेंगे सीएम केजरीवाल, ट्वीट कर किया एलान

Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बुधवार दोपहर एक बजे, भारत को नंबर वन देश बनाने के लिए एक बड़ी शुरूआत होगी.  केजरीवाल ने यह घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट पर की.

दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा है कि बुधवार दोपहर एक बजे, भारत को नंबर वन (India Number One) देश बनाने के लिए एक बड़ी शुरूआत होगी.  केजरीवाल ने यह घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट पर की. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से अपील की थी कि वह दिल्ली सरकार की विशेषज्ञता का इस्तेमाल पूरे भारत में स्कूली शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए करे,ताकि भारत को दुनिया में नंबर एक देश बनाया जा सके. उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मुफ्त की सौगात न कहने की भी अपील की थी.

बीजेपी का केजरीवाल सरकार पर आरोप

बीजेपी केजरीवाल पर सत्ता में आने के लिए लोगों को मुफ्त सेवाओं का ‘झांसा’देने का आरोप लगाती रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद लोगों को 'रेवड़ी कल्चर'को लेकर सर्तक रहने की हिदायत दी थी. उन्होंने कहा था कि यह देश के विकास के लिए बेहद घातक है.

केंद्र सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा,''हम स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए केंद्र के साथ काम करने को तैयार हैं. मैं केंद्र से अनुरोध करता हूं कि इसे मुफ्त की सौगात कहना बंद किया जाए.'' उन्होंने कहा था कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल खोलने, उनमें सुधार करने,अतिथि शिक्षकों को नियमित करने,शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है और तब भारत एक समृद्ध देश बन सकता है. उनका कहना था कि यह काम पांच साल में हो सकता है. 

उन्होंने कहा कि हमने यह करके दिखाया है.मैं केंद्र से आग्रह करता हूं कि सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए हमारी विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया जाए.सभी राज्यों की सरकारें मिलकर काम कर सकती हैं.'' उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही भेज सकते हैं और यह आवश्यक है कि उनकी हालत में सुधार हो.

सरकारी स्कूलों में किसके बच्चे पढ़ते हैं

केजरीवाल ने कहा था,''अगर एक मामूली पृष्ठभूमि से नाता रखने वाले बच्चे को सरकारी स्कूल में अच्छी शिक्षा मिलेगी तो वह एक चिकित्सक, इंजीनियर या उद्योगपति बन सकता है. इससे उनके परिवार की आर्थिक हालत में सुधार होगा.इससे उनके परिवार को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिलेगी और देश भी समृद्ध बनेगा.''

यह भी पढ़ें

Delhi News: जम्मू कश्मीर की महिला के साथ हुई लूट के मामले में 17 दिन बाद भी खाली हाथ है पुलिस, 30 जुलाई को हुई थी घटना

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार नहीं, चढ़ेगा तापमान, जानें- 20 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget