एक्सप्लोरर

क्रीमिया में रूस के ब्लैक सी नेवी हेडक्वाटर पर यूक्रेन ने दागी मिसाइल, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Ukraine Missile Attack: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की हमले के बीच कनाडा दौरे पर हैं. वहां उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का यूक्रेन की सहायता के लिए शुक्रिया अदा किया.

Ukraine Missile Attack On Russian Black Sea Fleet Headquarters: रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में ब्लैक सी नेवी हेडक्वाटर पर यूक्रेन ने मिसाइल हमला किया है. हाल ही में यूक्रेन ने क्रीमिया में कई ठिकानों का टारगेट किया है और मिसाइलें दागी हैं. 

रूस ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया है कि मिसाइल हमले के बाद एक रूसी सैनिक लापता है. बीबीसी के मुताबिक, क्रीमिया के सेवस्तोपोल इलाके की एक इमारत में धुएं का गुबार दिख रहा है. 

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की हमले के बीच कनाडा दौरे पर हैं. वहां उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का यूक्रेन की सहायता के लिए शुक्रिया अदा किया.

हमले के बाद यूक्रेन ने क्या कहा?

यूक्रेनी सेना से जुड़े स्ट्रैटकॉम यूक्रेन ने कहा है कि यूक्रेन ने नौसैनिक अड्डे पर सफल हमला किया गया. यूक्रेन की वायु सेना के कमांडर जनरल माइकोला ओलेशचुक ने टेलीग्राम पर कहा, "हमने आपको बताया था कि और भी (हमले) होंगे." यूक्रेन क्रीमिया इलाके में अब लगातार हमले की योजना बना रहा है. 

अमेरिका देने वाला है लॉन्ग रेंज मिसाइल 

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की उन्नत मिसाइलें देने की योजना बनाई है. अमेरिकी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि अमेरिका यूक्रेन को 300 किमी तक की रेंज के साथ आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम (एटीएसीएमएस) मिसाइलें भी देगा. 

बीबीसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि क्रीमिया के सेवस्तोपोल बंदरगाह पर हमले में स्टॉर्म शैडो मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है. इस मिसाइल को ब्रिटेन और फ्रांस ने यूक्रेन को दिया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति से अमेरिकी मिसाइल को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि दोनों देश लंबी दूरी के हथियारों, तोप के गोले और कई प्रकार की हथियारों पर चर्चा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि राष्ट्रपति बाइडेन के साथ कल जो चर्चा हुई है, उसमें से ज्यादातर मुद्दों पर मुझे लगता है कि हम समझौते के स्तर तक पहुंच जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

'अंतर्राष्ट्रीय कानून के पालन करना जरूरी', QUAD विदेश मंत्रियों के बयान में चीन पर परोक्ष हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget