एक्सप्लोरर

यूक्रेन में जंग के बीच कनाडा में रूसी टीवी चैनल आरटी को किया गया बैन, पुतिन के शासन के लिए इसे बताया प्रोपेगेंडा टूल

कनाडा के हेरिटेज मिनिस्टर पाब्लो रोड्रिगेज (Pablo Rodriguez ) ने आरटी (RT) चैनल को प्रतिबंधित करने के लिए बेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि रूस दुनिया भर में इन्फॉर्मेशन वॉर का संचालन कर रहा है.

यूक्रेन-रूस में जारी जंग (Ukraine Russia War) के बीच कनाडा के केबल ऑपरेटरों ने रूसी ब्रॉडकास्टर आरटी के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की बात कही है. दो कनाडाई केबल ऑपरेटरों ने रविवार को कहा कि वे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के जवाब में रूसी राज्य के स्वामित्व वाले ब्रॉडकास्टर आरटी को अपने चैनल लाइन-अप से हटा देंगे. एक बयान में कहा गया है कि कनाडा भी दूसरे देशों की तरह रूस पर प्रतिबंध लगाने वालों में शामिल हो गया है. कनाडा ने भी रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है. वही रोजर्स कम्युनिकेशंस (Rogers Communications) और बीसीई इंक बेल ने कहा कि रूसी चैनल आरटी (RT) अब उनके सिस्टम पर उपलब्ध नहीं होगा.

कनाडा में रूसी टीवी चैनल आरटी पर बैन

कनाडा के हेरिटेज मिनिस्टर पाब्लो रोड्रिगेज (Pablo Rodriguez ) ने आरटी चैनल को प्रतिबंधित करने के लिए बेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि रूस दुनिया भर में इन्फॉर्मेशन वॉर का संचालन कर रहा है. उन्होंने कहा कि रोजर्स आरटी की जगह यूक्रेन के झंडे का प्रसारण करेगी. रोड्रिगेज ने कहा का कि आरटी पुतिन के शासन की प्रोपेगेंडा टूल की तरह है जो दुष्प्रचार फैलाती है. इसके लिए यहां कोई जगह नहीं है. यूरोपीय संघ ने आरटी और समाचार एजेंसी स्पुतनिक पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

गूगल ने भी आरटी और दूसरे चैनलों के खिलाफ की थी कार्रवाई

अल्फाबेट इंक के गूगल (Alphabet Incs Google) ने शनिवार को आरटी और अन्य चैनलों को अपनी वेबसाइटों, ऐप और यूट्यूब वीडियो पर विज्ञापनों के लिए पैसे प्राप्त करने से रोक दिया था. प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पहले रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूसी एलिट वर्ग पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे. मैनिटोबा और न्यूफ़ाउंडलैंड प्रांतों में शराब की दुकानों के मालिकों ने शुक्रवार को कहा कि वे रूसी शराब को हटा रहे हैं, जबकि कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत ओंटारियो ने भी ओंटारियो के शराब नियंत्रण बोर्ड को सभी रूसी उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें:

Russia-Ukraine War: 'भारतीय सेना को भेजिए...हम यहां सुरक्षित नहीं हैं', हाथ जोड़कर रोते हुए छात्रा ने लगाई मदद की गुहार

Ukraine Russia War: वॉर जोन में फंसे भारतीयों को जल्द वापस लाने की कवायद, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे चार केंद्रीय मंत्री

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget