एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: 'भारतीय सेना को भेजिए...हम यहां सुरक्षित नहीं हैं', हाथ जोड़कर रोते हुए छात्रा ने लगाई मदद की गुहार

यूक्रेन में बमबारी और हमलों के बीच हजारों भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं. इस बीच एक छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मदद की गुहार लगा रही है.

यूक्रेन में बमबारी और हमलों के बीच हजारों भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं. इस बीच एक छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मदद की गुहार लगा रही है. इस वीडियो को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शेयर किया है. इस वीडियो में छात्रा कहती नजर आ रही है- जय हिंद, जय भारत...कृपया हमारी मदद करें. 

रूस की सेना का यूक्रेन में कोहराम जारी है. भारतीय छात्रों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के जरिए बसों से यूक्रेन बॉर्डर से बाहर निकाला जा रहा है. वहां से एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए उन्हें घर लाने की कवायद जारी है. 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली गरिमा मिश्रा का दावा है कि कोई मदद के लिए उनकी गुहार का जवाब नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा, 'हम चारों तरफ से घिरे हुए हैं...कोई मदद नहीं कर रहा और मुझे नहीं पता कि मदद मिल पाएगी या नहीं.'

उन्होंने कहा, "जहां हम रह रहे हैं, लोग आते हैं वे गड़बड़ी करते हैं और अंदर आने की कोशिश करते हैं. हमें समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है.''

गरिमा ने कहा, 'हमें बताया गया कि बस के जरिए बॉर्डर तक गए हमारे कुछ दोस्तों को रूस के सैनिकों ने रोक लिया है. उन्होंने छात्रों पर गोलीबारी की और लड़कियों को उठा लिया. हमें नहीं पता कि लड़कों के साथ क्या हुआ.'

आंखों में आंसू और हाथ जोड़कर गरिमा ने कहा, 'ये हम फिल्मों में देखा करते थे. हमें लगा कि हमें बचा लिया जाएगा...लेकिन अब ऐसा नहीं लगता...किसी को हवा के रास्ते हमारी मदद के लिए भेजिए. भारतीय सेना को भेजिए...वरना मुझे नहीं लगता कि हमें यहां से जा पाएंगे. हम इस जगह पर सुरक्षित नहीं हैं.' 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस वीडियो को बेहद दर्दनाक बताया. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग कर ट्वीट किया, "भगवान के लिए इन बच्चों को भारत लाने के लिए जो हो सकता है, वो करें. पूरा देश अपने छात्रों और उनके परिवारों के साथ है. मैं आपसे अपील करती हूं कि सरकार को इन्हें वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए.' ऐसे ही कई वीडियोज को कांग्रेस नेताओं ने भी शेयर किया है. 

गुरुवार सुबह रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था और उसकी सेनाएं कई शहरों की ओर बढ़ रही हैं. यूक्रेन में करीब 16000 छात्र फंसे हुए हैं. कई छात्रों ने अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अंडरग्राउंड बंकर्स और बम शेल्टर्स से शेयर किए हैं, जहां वे छिपे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- वॉर जोन में फंसे भारतीयों को जल्द वापस लाने की कवायद, पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे चार केंद्रीय मंत्री

यूक्रेन में जारी जंग के बीच जो बाइडेन करेंगे NATO और यूरोपीय संघ के साथ बैठक, रूस पर लगाए जा सकते हैं और प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget