एक्सप्लोरर

चौंकिए मत! बिजनेस शुरू करने के लिए सरकारी कर्मचारियों को 1 साल के लिए पेड लीव दे रहा ये देश

UAE ने कुछ दिन पहले ही अपनी स्थानीय आबादी के लिए एक सामाजिक कल्याण कार्यक्रम चलाया था. अब नई योजना से सरकारी कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी.

UAE Government Employees Paid Leave: यूएई ने देश के सरकारी कर्मचारियों को बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल की पेड लीव देने की घोषणा की है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूएई अब ऐसे सरकारी कर्मचारियों को सवेतन छुट्टी देगा जो स्वरोजगार करना चाहते हैं. द खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह योजना 2 जनवरी से शूरू होगी.

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने घोषणा की है कि देश के मंत्रिमंडल ने अधिक व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस पहल को मंजूरी दी है. बता दें कि UAE ने कुछ दिन पहले ही अपनी स्थानीय आबादी के लिए एक सामाजिक कल्याण कार्यक्रम चलाया था. वहीं, अब नई योजना से सरकारी कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी.

सालभर मिलेगी आधी सैलरी

शेख मोहम्मद ने ट्वीट किया, "आज, परिषद के भीतर हमने सरकार में काम करने वाले नागरिकों के लिए विश्राम अवकाश पर निर्णय लिया है. यह अवकाश उन्हें मिलेगा जो खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं. ऐसे किसी भी व्यक्ति को एक साल तक आधी सैलरी मिलेगी और उसकी नौकरी भी रहेगी. हमारा लक्ष्य युवाओं को प्रोत्साहित करना है."

छुट्टी को वार्षिक अवकाश के साथ जोड़ा जाएगा

नए नियम के तहत यूएई के जो नागरिक अपना कारोबार शुरू करने के इच्छुक हैं, उन्हें एक साल के लिए उनके वेतन का आधा भुगतान किया जाएगा. यह छुट्टी संघीय प्राधिकरण के प्रमुख से मिलेगी, जिसके लिए कर्मचारी काम करता है. छुट्टी को अवैतनिक अवकाश और वार्षिक अवकाश के साथ जोड़ा जा सकता है. 

क्या है सरकार का उद्देश्य?

खलीज टाइम्स ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि देश संयुक्त अरब अमीरात के उन नागरिकों की क्षमताओं का निर्माण करने के लिए काम करेगा, जिन्होंने स्वरोजगार के लिए "उद्यमिता अवकाश" प्राप्त किया है. अधिकारी ने कहा कि यूएई सरकार उद्यमिता, कंपनियों की स्थापना और प्रबंधन के क्षेत्र में भी उनका समर्थन करेगी.

ये भी पढ़ें- Saudi Arab Death Law: सऊदी में अवैध संबंध बनाए या रखे समलैंगिक रिश्ते तो मिलेंगी ये खौफनाक सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget