एक्सप्लोरर

America News: 2 साल की बच्ची को मां-बाप के सामने ही दूसरे बच्चे ने लगाई हथकड़ी, बैठाई गई जांच, जानें पूरा मामला

US News: अमेरिका के एक स्कूल में हुई इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वहां अधिकारियों ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं. वहीं स्कूल का कहना है कि टीचर ने पैरेंट्स से माफी मांगी है.

Florida Shocking News: अमेरिका में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामला रंगभेद का है या नहीं, यह जांच का विषय है. दरअसल, फ्लोरिडा डेकेयर में रोजा पार्क्स को लेकर होने वाले एक इवेंट के दौरान 2 साल की अश्वेत बच्ची को हथकड़ी पहनाकर ले जाया गया. यह देखकर बच्ची के माता-पिता भी भयभीत हो गए. नागरिक अधिकार समूह NAACP ने मामले की जानकारी मिलने के बाद फ्लोरिडा के चाइल्ड एंड फैमिली डिपार्टमेंट से ओस्सियोला काउंटी के सेंट क्लाउड में बिल्डिंग ब्रेन्स डेकेयर की जांच करने के आदेश दिए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के एक प्री-स्कूल में 2 साल की एक अश्वेत लड़की को रोजा पार्क्स रीएक्टमेंट में भाग लेने के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान एक दूसरे बच्चे ने उसे "हथकड़ी" पहनाई. इस घटना की चौंकाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. एनएएसीपी को जब इसका पता चला तो उसने विभाग को लिखे एक पत्र में कहा कि इस महीने की शुरुआत में एक अश्वेत बच्ची के साथ गलत व्यवहार किया गया, उस दौरान उसे एक श्वेत बच्चे की ओर से हथकड़ी लगाई गई थी.

आरोपी महिला टीचर अब भी कर रही काम

डेली मेल के अनुसार, हालांकि ऑनलाइन शेयर की गई घटना की तस्वीरों में बच्चों के चेहरे धुंधले दिख रहे थे, लेकिन असंपादित तस्वीरों में बच्चे स्पष्ट रूप से परेशान दिख रहे थे. बच्ची के माता-पिता ने स्थिति को भयावह बताते हुए उसे स्कूल से निकाल लिया है. घटना में शामिल एक महिला टीचर अब भी वहीं काम कर रही है.

स्कूल ने कहा, अचानक हुई है ये घटना

वहीं, इस मामले में बिल्डिंग ब्रेन्स डेकेयर का कहना है कि जो तस्वीर वायरल हो रही है, उस तरह की गतिविधि की कोई प्लानिंग नहीं की गई थी. यह अचानक हुई एक घटना थी. उस टीचर ने लड़की के माता-पिता से बहुत बार माफी मांगी है. क्लास में किसी भी तरह से उसके साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया था.

घटना के बाद से चुप-चुप रहती है बच्ची

बच्चे के माता-पिता ने सबसे पहले तस्वीरें स्कूल ऐप पर देखीं. उन्होंने मीडिया को बताया, "उसके हाथ उसकी पीठ के पीछे थे और उनमें हथकड़ी लगी थी. उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानों उसे हिरासत में लिया जा रहा हो." उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से वह अपनी बेटी में बदलाव देख रहे हैं, वह अब चुप-चुप सी रहती है, जबकि वह काफी चुलबुली है. उन्होंने कहा कि "रोजा पार्क्स की कहानी सिखाने के कई तरीके हैं."

क्या है रोजा पार्क्स

रोजा पार्क्स एक एफ्रो-अमेरिकी महिला थीं. 1956 में रोजा पार्क्स की काफी लंबी जंग के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई थी. दरअसल रोजा एक दिन बस में जा रही थीं. उसमें गोरों के लिए आरक्षित 10 सीटों को छोड़कर वे बेठीं, लेकिन एक अन्य गोरे व्यक्ति के आने के बाद उन्हें उस सीट से उठा दिया गया था. रोजा ने इस नियम के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

ये भी पढ़ें

गवाहों के लिए सुरक्षा, महिलाओं के लिए ई-FIR और मॉब लिंचिंग पर फांसी ... अपराध रोकने के लिए क्या हैं सरकार के तीन विधेयक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget