एक्सप्लोरर

China US Tension: ताइवान के पानी में घुसे अमेरिका के दो जंगी जहाज, चीन की आपत्ति पर जॉन किर्बी ने दिया यह जवाब

Chinese objection on US Warships: ताइवान में अमेरिकी दखल के आरोपों के बीच यूएस नेवी के दो जंगी जहाजों ने जलडमरूमध्य में प्रवेश किया, जिसे लेकर चीन ने आपत्ति जताई है.

US Warships Enter Taiwan Strait: अमेरिकी नौसेना (US Navy) के दो जंगी जहाजों (Warships) ने रविवार को ताइवान जलडमरूमध्य (Taiwan Strait) में प्रवेश किया. इस पर चीन (China) ने इस पर आपत्ति जताई है. अमेरिका (America) का कहना है कि समंदर और आसमान में जहां भी अंतरराष्ट्रीय कानून (International Law) उसे ऐसा करने की इजाजत देते हैं, वहां उसकी सेना नहीं रुकेगी. 

जलडमरूमध्य दरअसल, समंदर का वो इलाका है, जो चीन से ताइवान को अलग करता है. इसका फैलाव 180 किलोमीटर में है. वहीं, चीन ताइवान पर अपना अधिकार बताता है और इसके आसपास के समंदर को अपना आंतरिक हिस्सा मानता है. जलडरूमध्य में अमेरिकी जंगी जहाजों के घुसने पर चीन ने कहा है कि वह घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी उकसावे को विफल करने के लिए तैयार है. 

ताइवान के पानी में जहाज भेजने पर अमेरिका का रुख

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद अमेरिकी नौसेना के जहाज पहली बार इस क्षेत्र से गुजरे. पेलोसी की यात्रा ने चीन को उकसा दिया था और उसने ताइवान के आसपास भारी युद्धाभ्यास किया था. यूएसएस एंटीएटम और यूएसएस चांसलर्सविल नामक अमेरिकी नौसेना के दोनों जहाज गाइडेड मिसाइल सिस्टम से लैस हैं. दोनों जहाज रविवार को जलडमरूमध्य में जब दाखिल हुए तो जापान में अमेरिका के सातवें बेड़े ने एक बयान में कहा कि पानी में जहां नेविगेशन और ओवरफ्लाइट की उच्च स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार लागू होती है, वहां जहाजों का पारगमन जारी था और अब तक विदेशी सैन्य बलों ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया है."

क्या बोले जॉन किर्बी

अमेरिका सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मीडिया से कहा कि अमेरिकी नौसेना के जहाज किसी भी तटीय देश के समुद्री इलाके से बाहर थे. उन्होंने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के जरिये जहाजों का पारगमन एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. किर्बी ने कहा, ''संयुक्त राज्य की सेना कहीं भी उड़ती है, पानी पर तैरती है और संचालित करती है, जहां अंतरराष्ट्रीय कानून इसकी अनुमति देता है." किर्बी ने यह भी कहा कि इन जहाजों की समुद्री यात्रा की योजना बहुत पहले बना ली गई थी. 

अमेरिकी कदम पर चीन की आपत्ति

चीनी सेना की पूर्वी थियेटर कमान ने कहा कि वह सतर्कता बनाए हुए दोनों जहाजों की मॉनिटरिंग कर रही है और किसी भी उकसावे को विफल करने के लिए तैयार है. अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक, समुद्र तट से 12 मील यानी 22.2 किलोमीटर तक पानी का विस्तार किसी देश की क्षेत्रीय जल सीमा होती है. इससे पहले 19 जुलाई को अमेरिकी नौसेना का यूएसएस बेनफोल्ड जहाज ताइवान जलडमरूमध्य में पहुंचा था. तब चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की पूर्वी थिएटर कमांन के प्रवक्ता शी यिन ने कहा था कि अमेरिका लगातार उकसावे और दिखावे के काम कर रहा है. उन्होंने कहा था कि अमेरिका ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता का विनाशक और इस क्षेत्र में सुरक्षा जोखिमों का निर्माता है.

ये भी पढ़ें

Defence News: भारत से खौफ खाएगा ड्रैगन, लद्दाख में स्पाइक मिसाइल तैनात, जानिए कितना खतरनाक है ये इजरायली हथियार

Ayman Al-Zawahiri: जवाहिरी की मौत पर भिड़े तालिबान-पाकिस्तान, US को एयरस्पेस देने के आरोपों से इस्लामाबाद का इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget