एक्सप्लोरर

Turkey-Indonesia Drone Deal: तुर्किए और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक डील, बायरकतार टीबी3 ड्रोन को लेकर लिया बड़ा फैसला

Turkey-Indonesia Drone Deal: तुर्किए और इंडोनेशिया के बीच हुए ऐतिहासिक डिफेंस समझौते के तहत इंडोनेशिया बायरकतार टीबी3 ड्रोन का उत्पादन करेगा.

Turkey-Indonesia Bayraktar Drone Deal: तुर्किए का बायरकतार टीबी3 ड्रोन, जिसे दुनिया का सबसे आधुनिक और खतरनाक किलर ड्रोन माना जाता है, अब इंडोनेशिया में भी निर्मित होगा. इंडोनेशिया और तुर्किए के बीच हुए एक ऐतिहासिक डिफेंस समझौते के तहत, इंडोनेशिया में इन अत्याधुनिक ड्रोन का उत्पादन किया जाएगा. इस समझौते के तहत इंडोनेशिया को 60 बायरकतार टीबी3 और 9 बायरकतार अकिंसी यूसीएवी हासिल होंगे. यह समझौता डिफेंस इंडस्ट्री में गेम चेंजर माना जा रहा है.

तुर्किए का बायरकतार टीबी3 ड्रोन, बायरकतार टीबी2 का अपडेटेड वेरिएंट है, जिसे पहले ही नागोर्नो-काराबाख, सीरिया और यूक्रेन युद्ध में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा चुका है. यह ड्रोन छोटे रनवे वाले विमानवाहक पोतों से ऑपरेट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसके अलावा इसमें एंटी-टैंक मिसाइल, गाइडेड रॉकेट और लेजर गाइडेड मिसाइल भी लगी होती हैं, जो इसे एक खतरनाक लड़ाकू ड्रोन बनाती हैं.

इंडोनेशिया और तुर्किए के बीच किलर डिफेंस साझेदारी
इस समझौते के तहत इंडोनेशिया में बायरकतार ड्रोन का उत्पादन, संयोजन और रखरखाव किया जाएगा. तुर्किए की बायकर टेक्नोलॉजीज और इंडोनेशिया की रिपब्लिकॉर्प नामक रक्षा कंपनी मिलकर इन ड्रोनों का निर्माण करेंगी. इस साझेदारी से इंडोनेशिया ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा और तुर्किए की डिफेंस इंडस्ट्री को भी नया मुकाम मिलेगा.

ड्रोन इंडस्ट्री में तुर्किए की पकड़
तुर्किए ड्रोन निर्माण में दुनिया के कई देशों से आगे है. आज की तारीख में तुर्किए की ड्रोन इंडस्ट्री का हिस्सा 60% है. तुर्किए के बायरकतार ड्रोन की मांग दुनिया भर में बढ़ रही है. इसके खरीददारों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, और मालदीव जैसे देश शामिल हैं.

इंडोनेशिया के लिए रणनीतिक लाभ
इस समझौते से इंडोनेशिया को न केवल अत्याधुनिक लड़ाकू ड्रोन मिलेंगे, बल्कि वह इस तकनीक के उत्पादन में भी आत्मनिर्भर बनेगा. यह सौदा इंडोनेशिया के डिफेंस जगत को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में मदद करेगा और दक्षिण-पूर्व एशिया में रक्षा उद्योग पर गहरा असर डालेगा.

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी मोदी’ से गूंजा ‘ब्लेयर हाउस’, अमेरिका पहुंचे भारतीय PM का जोरदार स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget