एक्सप्लोरर

'अगली पीढ़ी के लिए कर्ज नहीं छोड़ेंगे...', ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद ऋषि सुनक के संबोधन की 5 बड़ी बातें

Rishi Sunak Speech After Become PM: ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक ने देश को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं. उनके इस भाषण में अर्थव्यवस्था से लेकर जनता का विश्वास जैसे शब्द शामिल थे.

Britain Prime Minister Rishi Sunak: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं. वो औपचारिक रूप से ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बने हैं. इसके बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में कहा कि इस समय देश रूस यूक्रेन युद्ध और महामारी के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. कुछ गलतियां हुईं थी जिनको दुरुस्त करने के लिए उन्हें चुना गया है और इन गलतियों को ठीक करने का काम तुरंत शुरू हो रहा है. आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उनसे निपटने का आप लोगों से वादा करता हूं.

किंग चार्ल्स III ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री घोषित किया जिसके बाद सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे. ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं.

ऋषि सुनक के भाषण की अहम बातें

  • मैं आने वाली पीढ़ियों को कर्ज के साथ नहीं छोडूंगा कि हमें ये कहना पड़े कि भुगतान के लिए हम कमजोर थे.
  • मेरी सरकार ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगी, जो ब्रेक्सिट के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाए. उन्होंने कहा कि इस समर्थन का मैं पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए आपके लिए कार्य करूंगा. भरोसा जीता जाता है और मैं आपका भरोसा जीतूंगा.
  • उन्होंने एक मजबूत एनएचएस, बेहतर स्कूल, सुरक्षित सड़कें, सीमाओं पर नियंत्रण, पर्यावरण की रक्षा, सशस्त्र बलों का समर्थन करने और अमीर-गरीब के बीच के खाई को कम करने की प्रतिज्ञा ली.
  • मैं अपने देश को सिर्फ शब्दों से ही नहीं बल्कि एक्शन के जरिए भी एकजुट रखूंगा. अविश्वसनीय उपलब्धियों" के लिए बोरिस जॉनसन के हमेशा आभारी रहेंगे.
  • सुनक ने कहा कि उनकी सरकार में हर स्तर पर ईमानदारी, प्रोफेशनलिज्म और जवाबदेही होगी. विश्वास कमाया जाता है और मैं आपका विश्वास कमाने का काम करूंगा.


ऋषि सुनक की बीते दिन की बात

इससे पहले पार्टी का नेता चुने जाने के बाद अपने पहले संबोधन में सुनक ने सोमवार को कहा था कि मैं वादा करता हूं कि मैं सत्यनिष्ठा और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा. उनकी प्राथमिकता देश को एकजुट करना होगा. उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन एक महान देश है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश एक गंभीर आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Rishi Sunak: क्यों ऋषि सुनक ब्रिटेन के लिए एक अच्छे पीएम साबित होंगे? पांच प्वाइंट्स में समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget