एक्सप्लोरर

अमेरिका के मैनहटन में ट्रक सवार आतंकी ने लोगों को रौंदा, 8 की मौत, कई घायल

आतंकी संगठन आईएस ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में इसी तरह से भीड़ पर गाड़ी चढ़ाकर हमला कर चुका है. मैनहटन अमेरिका का प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है.

न्यूयॉर्क: अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में वर्ल्ड़ ट्रेड सेंटर मेमोरियल के पास एक ट्रक ड्राइवर ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हैं. अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, हमलावर 29 साल का आतंकी है.

LIVE UPDATES-

    • बताया जा रहा है कि आंतकी उज्बेकिस्तान मूल का है. आतंकी के पास मिली आईएस से जुड़ी पर्चियां भी मिली हैं.
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और हमले से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है.
  डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- 'बस बहुत हुआ' हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘’बस बहुत हुआ.  आईएस को मिडिल ईस्ट और हर जगह हराने के बाद उन्हें अमेरिका में लौटने या घुसने नहीं देंगे. मेरी संवेदनाएं आतंकी हमले के पीड़ित और उनके परिवार के साथ है. भगवान और पूरा अमेरिका आपके साथ है.’’   ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में इसी तरह के हमले कर चुका है आईएस आतंकी जब हमले के बाद ट्रक से कूदकर भाग रहा था, उस वक्त पुलिस की गोली उसे लगी जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि पुलिस ने अभी आतंकी की हालत का खुलासा नहीं किया है. आतंकी के पास से एक नकली बंदूक और एक पैलेट गन भी बरामद किया गया है. आपको बता दें कि आतंकी संगठन आईएस ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में इसी तरह से भीड़ पर गाड़ी चढ़ाकर हमला कर चुका है.

अमेरिका के मैनहटन में हमेशा हाई सिक्योरिटी अलर्ट रहता है. मैनहटन 16 लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर है. मैनहटन अमेरिका का प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है. अमेरिका की कई बड़ी रेडियो, टीवी और दूरसंचार कंपनियां मैनहटन में ही मौजूद हैं.

क्या है 'लोन वुल्फ' हमला? 'लोन वुल्फ' हमला एक ऐसा हमला है जिसे बिना टीम के अंजाम दिया जाता है. ये किसी भेड़िये की तरह अचानक और अकेले हमला करने की रणनीति है. इस हमले को अंजाम देने के लिए छोटे हथियारों, चाकुओं और ग्रेनेड का इस्तेमाल किया जाता है. भीड़ में गाड़ी घुसाकर भी हमले को अंजाम दिया जाता है. आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकी अक्सर ऐसे हमले करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget