एक्सप्लोरर

Taliban New Government: तालिबान सरकार में किसे-कौन सा मंत्रालय मिला, यहां देखिए सभी 33 मंत्रियों की लिस्ट

मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद इस समय तालिबान के निर्णय लेने वाले शक्तिशाली निकाय रहबरी शूरा या नेतृत्व परिषद का प्रमुख है. वह तालिबान के जन्मस्थान कंधार से ताल्लुक रखता है.

अफगानिस्तान में तालिबान ने नई सरकार के गठन का ऐलान कर दिया है. मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार का मुखिया होगा. मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद अफगानिस्तान का नया प्रधानमंत्री और अब्दुल गनी बरादर उप-प्रधानमंत्री होगा. नई सरकार में कुल 33 मंत्रियों को शामिल किया गया है, हालांकि इसमें कोई भी महिला शामिल नहीं है. तालिबान ने समावेशी सरकार गठित करने का वादा किया था, लेकिन मंत्रिमंडल में हजारा समुदाय का एक भी सदस्य नहीं है.

अफगान मंत्रिमंडल में अमेरिका नीत गठबंधन और तत्कालीन अफगान सरकार के सहयोगियों के खिलाफ 20 साल तक चली जंग में दबदबा रखने वाली तालिबान की शीर्ष हस्तियों को शामिल किया गया है. इसमें वैश्विक स्तर पर आतंकी नामित किए गए हक्कानी नेटवर्क के एक नेता को गृह मंत्री का प्रभार सौंपा गया है.

तालिबान के पिछले शासन के अंतिम सालों में अखुंद ने अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर काबुल में तालिबान की सरकार का नेतृत्व किया था. मुल्ला हसन तालिबान के शुरुआती स्थल कंधार से ताल्लुक रखते हैं और सशस्त्र आंदोलन के संस्थापकों में से हैं. उन्होंने 'रहबरी शूरा' के प्रमुख के रूप में 20 साल तक काम किया और मुल्ला हेबतुल्लाह के करीबी माने जाते हैं. उन्होंने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबान की पिछली सरकार के दौरान विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था. 

सिराजुद्दीन हक्कानी का नाम वैश्विक स्तर के आतंकवादियों की लिस्ट में है. अमेरिका ने उसके बारे में सूचना पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है. अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की वेबसाइट के अनुसार, 2008 में अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई की हत्या के प्रयास की साजिश में भी वह कथित रूप से शामिल था.

33 तालिबानी मंत्रियों पूरी लिस्ट

  1. मुल्ला हसन अखुंद- कार्यवाहक प्रधानमंत्री
  2. मुल्ला बरादर- उप प्रधानमंत्री
  3. सिराजुद्दीन हक्कानी- गृह मंत्री
  4. मौलवी मोहम्मद याकूब- रक्षा मंत्री
  5. जबीहुल्लाह मुजाहिद- उप सूचना मंत्री
  6. आमिर खान मुतिक्की- विदेश मंत्री
  7. मावलावी नूरुल्ला मुनीर- शिक्षा मंत्री
  8. अब्दुल हकीम शरीय- न्याय मंत्री
  9. अब्दुल बाकी हक्कानी- उच्च शिक्षा मंत्री
  10. मुल्ला मोहम्मद यूनुस अखुंदजादा- ग्रामीण एवं विकास मंत्री
  11. खलीलउर्हमान हक्कानी- शरणार्थी मामलों के मंत्री
  12. मिल्ला अब्दुल मनन ओमारी- लोक कल्याण मंत्री
  13. नजीबुल्ला हक्कानी- दूरसंचार मंत्री
  14. मुल्ला मोहम्मद एसा अखुंद- पेट्रोलियम खनन मंत्री
  15. मुल्ला अब्दुल लतीफ मंसूर-जल एवं ऊर्जा मंत्री
  16. हमीदुल्लाह अखुंदजादा- नागरिक उड्डयन मंत्री एवं परिवहन मंत्री
  17. मुल्ला खैरुल्लाह- संस्कृति मंत्री
  18. कारी दिन हनीफ- उद्योग मंत्री
  19. मावलावी नूर मोहम्मद साकिब- हज मंत्री
  20. नूरउल्लाह नूरी- आदिवासी मामलों के मंत्री
  21. शेर मोहम्मद स्टेनेकजई- उप विदेश मंत्री
  22. मुल्ला मोहम्मद फाजिल- उपर रक्षा मंत्री
  23. मावलावी नूर जलाल- उप गृह मंत्री
  24. जबीउल्लाह मुजाहिद- उप सूचना व संस्कृति मंत्री
  25. कारी फसीहुद्दीन- चीफ ऑफ आर्मी चीफ
  26. मुल्ला फजल अखुंद- सेना प्रमुख
  27. अब्दुल हक वासिक- खुफिया विभाग के निदेशक
  28. मुल्ला तजमीर जावद- खुफिया विभाग के उपप्रमुख
  29. मुल्ला रहमतुल्ला नजीब- खुफिया विभाग के प्रशासनिक उपप्रमुख
  30. हाजी मोहम्मद इदरिस- केंद्रीय बैंक के निदेशक
  31. अहमद जान अहमदी- राष्ट्रपति के प्रशासनिक कार्यालय के निदेशक
  32. शेख मोहम्मद खालिद- दावत-उ-इरशाद के मंत्री
  33. मुल्ला अब्दुलहक अखुंद-  आतंरिक मादक पदार्थ निरोध मामलों के उपमंत्री

ये भी पढ़ें-
Taliban New Government: अफगानिस्तान में आखिरकार तालिबान की नई सरकार, एक क्लिक में जानें सब कुछ

तालिबान की कैबिनेट पर पाकिस्तान की छाप, जानें- कैसे कटा मुल्ला बरादर का पत्ता और हक्कानी को मिली अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget