एक्सप्लोरर

कौन है अबू मोहम्मद अल-जुलानी जिसने बशर अल असद के नाक में दम कर रखा, जानिए HTS कमांडर के बारे में सबकुछ

HTS take control of Aleppo : विद्रोहियों के गुट HTS ने सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद से सीरिया में गृह युद्ध की स्थिति और तेज हो गई है.

Syria Civil War : सीरिया में एक बार फिर से गृह युद्ध भड़क गया है. इसमें पिछल एक हफ्ते से सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना और इस्लामिक संगठन के बीच जमकर लड़ाई हो रही है. सीरियाई सेना और विद्रोहियों के बीच यह लड़ाई अलेप्पो पर हमले और कब्जे के बाद तेज हो गई है. 2016 के करीब आठ साल के बाद सीरिया के किसी शहर पर इतना बड़ा बड़ा हमला हुआ है. जिसके पीछे हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता अबू मोहम्मद अल-जुलानी  मास्टरमाइंड है.

सीरिया में गृह युद्ध के बीच अल वतन नाम के एक सीरियाई अखबार ने बताया कि इदलिब में तहरीर अल-शाम के मुख्यालय पर हमले में विद्रोही गुट का सरगना अबू मोहम्मद अल जुलानी मारा गया है. हालांकि अभी तक जुलानी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि सीरिया के मौजूदा हालात पर इराक, ईरान, रूस के अलावा इजरायल और अमेरिका की भी नजर बनी हुई है.

सीरियाई शासन पर अल-जुलानी बना हुआ है खतरा

इजरायली अखबार वायनेट के मुताबिक, सीरिया का HTS ऐसा विद्रोही गुट है, जो पहले अल कायदा से जुड़ा रहा है. सीरियाई शासन के खिलाफ पिछले कुछ सालों में लड़ने वाला HTS प्रमुख गुट है. अल-जुलानी कई सालों से सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के लिए लगातार खतरा बना हुआ है.

अल-जुलानी और HTS की जानें ताकत

HTS सीरिया के शासन और ईरान समर्थित मिलिशिया के खिलाफ लड़ने वाला सबसे बड़ा गुट है. इसने इदलिब, अलेप्पो और हमा के इलाकों में कई गांवों पर कब्जा कर लिया है. इस गुट का मौजूदा कमांडर अबू मोहम्मद अल-जुलानी है. जुलानी अल कायदा में अबू मुसाब अल-जरकावी का भी करीबी रहा है. जुलानी को अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार किया था, लेकिन 2008 में उसे रिहा कर दिया गया. इसके बाद 2012 में उसने जबात अल-नुसरा की स्थापना की और सीरिया में असद शासन के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी.

मौजूदा स्थिति में कौन किस पर भारी?

सीरिया में जारी वर्तमान गृह युद्ध में इजरायल के तेल अवीव विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एयाल जिसर सीरिया की वर्तमान स्थिति पर कहते हैं, ‘वर्तमान में बशर अल-असद का शासन कमजोर स्थिति में है. अलेप्पो पर विद्रोहियों का कब्जा शहर के आकार और आर्थिक महत्व के कारण असद शासन के लिए एक बड़ा झटका है. विद्रोहियों का सामना करने के लिए असद शासन अब अपने सहयोगियों पर बहुत अधिक निर्भर है, लेकिन विद्रोहियों को पीछे हटाने के लिए सिर्फ रूस के हवाई हमले काफी नहीं होंगे.’

यह भी पढ़ेंः सीरिया में बांग्लादेश जैसे हालात, राष्ट्रपति के भाई की मूर्ति तोड़ी, विद्रोहियों का अलेप्पो पर कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget