एक्सप्लोरर

सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अगली प्रधानमंत्री? Gen-Z की वोटिंग में मिले 58% वोट, जानें बालेन शाह कितनों की पसंद

Sushila Karki Nepal's Next Prime minister: नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सुशीला कार्की का नाम अंतरिम प्रधानमंत्री बनने की संभावित तौर पर चर्चा में है.

नेपाल में Gen-Z आंदोलन ने तख्तापलट कर दिया है. आंदोलन के दौरान फैली हिंसा के बीच केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं. इस समय Gen-Z नेपाल के नए नेता का चुनाव करने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच खबर आई है कि नेपाल के सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशील कार्की देश की नई प्रधानमंत्री हो सकती हैं. 

Gen-Z नेताओं ने करीब 5 घंटे तक सुशीला कार्की के साथ वर्चुअली मीटिंग की. इस दौरान देश के हालात और आने वाली चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई. इस मीटिंग के बाद हुई वोटिंग में सुशीला कार्की को 58 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि बालेन शाह को 32 फीसदी ही वोट मिले हैं. 

जनता की राय में सुशीला सबसे आगे
GenZ NEPAL के ट्विटर पोल के अनुसार, जब लोगों से पूछा गया कि नेपाल को आगे ले जाने के लिए सबसे उपयुक्त नेता कौन है, तो 58.9% मतदाताओं ने सुशीला कार्की को चुना. इसके बाद बालेन शाह 32.1% वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सागर ढकाल और हरका संपांग को क्रमशः 7.1% और 1.8% वोट मिले.


सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अगली प्रधानमंत्री? Gen-Z की वोटिंग में मिले 58% वोट, जानें बालेन शाह कितनों की पसंद

कौन हैं सुशीला कार्की?
सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को बिराटनगर में हुआ. वे सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं. कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1979 में बिराटनगर से वकालत शुरू की. 1985 में कार्की ने महेंद्र मल्टिपल कैंपस, धरान में सहायक अध्यापक के रूप में काम किया. 2007 में वे सीनियर एडवोकेट बनीं.

सुशीला के कार्यकाल में आए कई बड़े फैसले
22 जनवरी 2009 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का एड-हॉक जज नियुक्त किया गया और 2010 में स्थायी जज बनीं. 2016 में वे नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं. यह नेपाल के लिए एक ऐतिहासिक पल था. 11 जुलाई 2016 से 7 जून 2017 तक उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की बागडोर संभाली. उनके कार्यकाल में कई बड़े फैसले हुए. 2017 में माओवादी सेंटर और नेपाली कांग्रेस ने उन पर महाभियोग प्रस्ताव लाया, जिसका देशभर में विरोध हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने संसद को रोकने का आदेश दिया और प्रस्ताव अंततः वापस लिया गया. इस प्रकरण ने उन्हें एक ऐसी शख्सियत बना दिया जो दबाव के बावजूद डटी रहीं.

नेपाली कांग्रेस के बड़े नेता हैं सुशीला कार्की के पति
कार्की की शादी दुर्गा प्रसाद सुवेदी से हुई, जिनसे वे बनारस में पढ़ाई के दौरान मिलीं. सुवेदी उस वक्त नेपाली कांग्रेस के चर्चित युवा नेता थे और पंचायती शासन के खिलाफ आंदोलनों में सक्रिय थे, यहां तक कि एक विमान अपहरण कांड में भी उनका नाम सामने आया था. न्यायपालिका से रिटायर होने के बाद कार्की ने लेखन भी शुरू किया. 2018 में उनकी आत्मकथा ‘न्याय’ प्रकाशित हुई और 2019 में उनका उपन्यास ‘कारा’ आया, जो बिराटनगर जेल के अनुभवों पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget