एक्सप्लोरर

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में ईंधन कटौती का एलान, अब इतने रुपये तक का ही खरीद सकेंगे पेट्रोल-डीजल

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब ईंधन का संकट और गहरा गया है. अब श्रीलंकाई नागरिक एक बार में दोपहिया वाहनों में सिर्फ 1,000 तक का ही ईंधन भरवा सकते हैं.

श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट बरकरार है. धीरे-धीरे देश में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. महंगाई और बिजली कटौती की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. वहीं पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत है. ईंधन की कमी की वजह से काफी परेशानियों का सामना पहले से ही करना पड़ रहा है. इस बीच श्रीलंका की सरकार ने ईंधन प्रतिबंध का ऐलान कर दिया है. अलग-अलग गाड़ियों के लिए कैटेगरी बनाई गई है कि वो अधिकतम कितनी राशि तक अपनी गाड़ी में तेल भरवा सकते हैं. सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) ने तत्काल प्रभाव से हल्के वाहनों के लिए ईंधन भरवाने की सीमा बनाते हुए फ्यूल पर प्रतिबंध लगा दिया है.

श्रीलंका में ईंधन का संकट और गहराया

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब ईंधन का संकट और गहरा गया है. अब श्रीलंकाई नागरिक एक बार में दोपहिया वाहनों में सिर्फ 1,000 रुपये तक का ही ईंधन डलवा सकते हैं. वही तिपहिया वाहनों के लिए तेल भरवाने की सीमा 1,500 रुपये तक रखी गई है यानि को तिपहिया वाहन एक बार में 1500 रुपये का ही फ्यूल ले सकते हैं. इसके अलावा चार पहिया वाली गाड़ियों के लिए ये सीमा 5000 रुपये रखी गई है यानि चार पहिया वाहन अब पांच हजार तक का ही ईंधन भरा सकेंगे. सरकारी कंपनी सिलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने बयान जारी कर यह ईंधन राशनिंग लागू की है. हालांकि, बस, लॉरी और वाणिज्यिक वाहनों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है.

श्रीलंका में अब इतने रुपये का ही खरीद सकेंगे पेट्रोल-डीजल

बाइक               -  1000 रुपये

तिपहिया           -  1500 रुपये

कार/वैन/जीप    -  5000 रुपये

बसों और ट्रकों जैसे भारी वाहनों पर फिलहाल कोई सीमा लागू नहीं

गौरतलब है आजादी के बाद से श्रीलंका बेहद ही गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. देश में बिजली संकट के साथ साथ पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत है. पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारों से लोगों में काफी नाराजगी है. विरोध- प्रदर्शन लगातार जारी है. श्रीलंकाई रुपये का मूल्य कम होने की वजह से जरुरी वस्तुओं की भारी कमी देखी जा रही है.

वहीं रोजाना इस्तेमाल होने वाले चीजों के दाम आसमान पर हैं. कोलंबो के गाले फेस में लगातार लोग सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग देश में ऐसे हालात बनाने के लिए उन्हें जेल भेजने की भी मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन ने डुबोया रूसी वॉरशिप 'Moskva', अमेरिका के बयान के बाद भड़का रूस

पाकिस्तानी सरकार गिराने के आरोप का अमेरिका ने किया खंडन, कहा- देश के साथ संबंध 'महत्वपूर्ण'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget