एक्सप्लोरर

यूक्रेन ने डुबोया रूसी वॉरशिप 'Moskva', अमेरिका के बयान के बाद भड़का रूस

मस्कोवा युद्धपोत डूबने के बाद माना जा रहा है कि रूस इसके जवाब में यूक्रेन पर अपन हमलों को तेज कर सकता है. गुरुवार को काला सागर में तैनात मस्कोवा के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की सूचना सामने आई थी. 

रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 51वां दिन है. इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों को तबाह कर दिया है. दोनों देशों में से कोई भी इस युद्ध में पीछे हटने को तैयार नहीं है. वहीं इसी बीच अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने रूसी युद्धपोत मस्कोवा के दो यूक्रेनी मिसाइल लगने से डूबने का दावा किया है. समाचार एजेंसी एएफपी ने पेंटागन के हवाले से रसियन युद्ध पोत मस्कोवा के डूबने की जानकारी दी है.

मस्कोवा युद्धपोत डूबने के बाद माना जा रहा है कि रूस इसके जवाब में यूक्रेन पर अपन हमलों को तेज कर सकता है.आपको बता दें कि गुरुवार को काला सागर में तैनात मस्कोवा के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की सूचना सामने आई थी. 

रूसी सेना को लगा है गहरा झटका

ऐसा माना जा रहा है कि मस्कोवा के डूबने से रूसी सेना को गहरा झटका लगा है. आपको बता दें कि शुक्रवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के सैनिकों के कथित रूप से रूसी क्षेत्र में आने के जवाब में शुक्रवार को राजधानी कीव पर मिसाइल हमले तेज करने की बात कही थी.

कीव पर हमले तेज करने की धमकी ऐसे वक्त आई है जब रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन पर देश की सीमा से लगे ब्रांस्क में आवासीय भवनों पर हवाई हमले शुरू करने और सात लोगों को घायल करने का आरोप लगाया. रूस के एक अन्य सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकारियों ने भी  गुरूवार को यूक्रेन की ओर से गोलाबारी की सूचना दी.

कीव में धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है जन जीवन

रूस के राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहने और देश के पूर्व में हमले पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्तरी यूक्रेन से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के बाद कीव में जन जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. लेकिन अब नए सिरे से बमबारी शहर के निवासियों को मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने और हवाई हमले के सायरन के बीच लौटने को मजबूर करेगी.

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस में लक्षित स्थानों पर हमले की पुष्टि नहीं की है और रूसी अधिकारियों की रिपोर्ट की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है. हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण रूसी युद्धपोत को मिसाइल हमला कर मार गिराया. अगर यह सच है तो यूक्रेन के लिए यह एक बड़ी जीत होगी.

लंबी दूरी की मिसाइलों को ले जाने की क्षमता रखता है मस्कोवा

मस्कोवा युद्धपोत लंबी दूरी की 16 मिसाइलें ले जाने की क्षमता रखता था. जानकारों का कहना है कि युद्धपोत के डूबने से काला सागर में रूस की सैन्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. इसके अलावा यह घटना पहले से ही एक बड़ी ऐतिहासिक भूल के रूप में देखे जाने वाले यूक्रेन युद्ध में रूस की प्रतिष्ठा के लिए बड़ा झटका भी है. वहीं, राजधानी कीव सहित देश के उत्तरी हिस्से से पीछे हटने के बाद रूस पूर्वी यूक्रेन पर हमले की तैयारियों में जुटा है. ऐसे में युद्धपोत का डूबना रूस के लिए बड़ी सांकेतिक हार माना जा रहा है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार रात देश के नाम दिए वीडियो संबोधन में रूसी युद्धपोत के डूबने की ओर इशारा किया. जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों से कहा कि उन्हें इस युद्ध में 50 दिन तक जीवित रहने पर काफी गर्व होना चाहिए, जबकि रूस ने उन्हें सिर्फ पांच दिन दिए थे. यूक्रेन ने कैसे रूसी आक्रमण का सामना किया है, इस बात का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि जिन्हें लगता था कि समुद्र के तल में पहुंचने के बाद भी रूसी युद्धपोत बच सकता है वह कितने गलते थे.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने किया इनकार

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि युद्धपोत एक बंदरगाह पर ले जाते समय आए तूफान में डूब गया. मंत्रालय के मुताबिक, युद्धपोत पर आमतौर पर 500 नाविक तैनात होते हैं और इसके डूबने से पहले ही चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया था जिसके बाद उस पर लगी आग पर भी काबू पा लिया गया था.

एक दिन पहले रूसी अधिकारियों ने यूक्रेनी सेना पर यूक्रेन की सीमा से लगे एक रूसी क्षेत्र में आवासीय भवनों पर हवाई हमले शुरू करने का आरोप लगाया था. रूसी अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में सात लोग घायल हो गए थे.रूसी अधिकारियों के अनुसार, ब्रांस्क क्षेत्र के क्लिमोवो गांव पर बृहस्पतिवार को हुए हमले में करीब 100 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के चेर्निहाइव क्षेत्र में रूसी सेना ने यूक्रेन के एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर को मार गिराया जो कथित तौर पर ब्रांस्क क्षेत्र पर हमले में शामिल था. एक अन्य सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोड के अधिकारियों ने भी बृहस्पतिवार को यूक्रेन द्वारा गोलाबारी की सूचना दी.

Russia-Ukraine War: युद्धग्रस्त यूक्रेन जा सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कहा- यात्रा के लिए तैयार

रूस-यूक्रेन युद्ध ने बढ़ाई टेंशन, चीन का ताइवान की राजधानी पर 'हमला', जानें ताइवान ने खुद को अटैक से कैसे बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget